फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian researchers claim, pink eyes may be early signs of corona virus

कनाडा के शोधकर्ताओं का दावा, गुलाबी आंखें हो सकती हैं कोरोना वायरस का शुरुआती लक्षण

Sat, 20 Jun 2020 07:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Canadian researchers claim, pink eyes may be early signs of corona virus
फाइल फोटो - फोटो : PTI

गुलाबी आंखें होना भी कोरोना वायरस महामारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। कनाडा के जर्नल ऑफ ऑप्थलमोलॉजी में प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक, कंजक्टिवाइटिस यानी कंजक्टिवा में सूजन और आंखों का गुलाबी होना और केरटोकंक्टिवाइटिस यानी कॉर्निया में सूजन और आंखों का लाल होना, पानी आना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा कि अल्बर्टा स्थित रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल नेत्र रोग संस्थान में 29 वर्षीय एक महिला गंभीर कंजक्टिवाइटिस और सांस में लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ पहुंची थी। कई दिन के इलाज के बाद उसकी हालत में हल्का सुधार हुआ। इस दौरान पता चला कि महिला हाल ही में एशिया से लौटी थी। इसके बाद जब महिला की कोरोना की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के सहायक प्रोफेसर कार्लोस सोलार्टे ने कहा, इस केस में दिलचस्प बात यह थी कि इसमें मुख्य बीमारी सांस लेने में तकलीफ नहीं, बल्कि आंख की बीमारी थी। महिला को बुखार, खांसी या अन्य लक्षण नहीं थे। इसलिए शुरुआत में हमें कोरोना को लेकर कोई संदेह नहीं हुआ। शोधकर्ताओं ने कहा, अध्ययन से लोगों के लिए अहम जानकारी मिली है। हालांकि, कोरोना संक्रमित महिला ठीक हो चुकी है, लेकिन उसके संपर्क में आने वाले कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन में जाना पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि उनमें से कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed