फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian Prime Minister Trudeau flies to Florida to meet with Trump on tariffs threat NEWS UPDATE

US: आनन-फानन में डोनाल्ड ट्रंप के घर रवाना हुए कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो, जानें किस चेतावनी से घबराए

Sat, 30 Nov 2024 09:41 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:41 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को ग्रेट अगेन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वह सत्ता हस्तांतरण से पहले ही तैयारी में लगे हुए हैं। उनके प्लान में कनाडा और मैक्सिको से ड्रग्स की सप्लाई और अवैध प्रवासियों को रोकना भी शामिल है। 

विज्ञापन
Canadian Prime Minister Trudeau flies to Florida to meet with Trump on tariffs threat NEWS UPDATE
जस्टिन ट्रूडो और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा एलान किया। उनकी घोषणा से कनाडा और मैक्सिको की नींद उड़ गई। आनन-फानन में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ट्रंप से मिलने पहुंच गए। दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि वह जनवरी में कार्यभार संभालने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाएगा। उनका कहना है कि वो ऐसा तब तक करेंगे जब तक ये देश अपने अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और फेंटेनाइल दवाओं के प्रवाह को बंद नहीं करते। 

विज्ञापन


'जो वो कहते हैं, वही करते हैं'
ट्रंप अमेरिका को ग्रेट अगेन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वह सत्ता हस्तांतरण से पहले ही तैयारी में लगे हुए हैं। उनके प्लान में कनाडा और मैक्सिको से ड्रग्स की सप्लाई और अवैध प्रवासियों को रोकना भी शामिल है। इसी को लेकर ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'वह (ट्रंप) जो कहते हैं, वो करते हैं' और आनन-फानन में सीधे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन


रात में भोजन किया साथ
कनाडा के प्रधानमंत्री अपने पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा पहुंचे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उन्होंने गोल्फ क्लब में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में रात का भोजन किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इनके बीच में किन-किन मुद्दों पर बात हुई है। दोनों के बीच करार को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों पर टैक्स लगाने की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से होने वाले सभी इंपोर्टेड प्रोडक्ट पर 25 फीसदी टैक्स लगाने की चेतावनी दी थी। कहा था कि राष्ट्रपति के रूप में ये उनका पहला आदेश होगा। इसके बाद ट्रूडो अमेरिका पहुंचे और जी-7 देशों में वह पहले नेता हैं, जिन्होंने चुनाव के बाद चुने गए राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की है। चेतावनी के बाद ट्रूडो ने शनिवार को ही कहा था कि वह ट्रंप से मिलकर टैरिफ मामले को सुलझाएंगे।

ट्रूडो ने अमेरिका जाने से पहले कही ये बात
जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि ट्रंप ने अपने चुनावी अभियानों में ग्रॉसरी की कीमतों को कम करने का वादा किया था, लेकिन अब वह सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं। 'ट्रंप जो कहते हैं, वो करते हैं।' मसलन उनका कहना है, 'ये समझना जरूरी है कि डोनाल्ड ट्रंप जो बयान देते हैं, तो उनकी योजना उसे लागू करने की होती है। इसमें कोई दो राय नहीं है।'

                                           
कनाडा और मैक्सिको से अमेरिका को हो रही ये परेशानी
अमेरिका के होने वाले नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अवैध प्रवासियों को लेकर बयान दिए थे और इन सीमाओं से होने वाली घुसपैठ पर बात की थी। मसलन, अमेरिकी सीमा पेट्रोलिंग टीम ने अक्तूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच मैक्सिको की सीमा से 56,530 और कनाडाई सीमा से 23,721 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश में थे, और ट्रंप इसे रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed