फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian MP caught naked during a video conference for second time in a month

शर्मनाक: संसद की वीडियो कॉन्फ्रेंस में पेशाब करते दिखा कनाडा का सांसद, एक माह में दूसरी बार नजर आया नग्न

Sat, 29 May 2021 08:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 08:56 AM IST
सार

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स की जूम कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस पेशाब करते नजर आए। इस दौरान बाकी सांसदों के लिए बड़ी अजीब सी शर्मिंदगी वाली स्थिति पैदा हो गई। सांसद की एक माह के अंदर यह दूसरी इस तरह की घटना है।

विज्ञापन
Canadian MP caught naked during a video conference for second time in a month
सांसद विलियम अमोस - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स की जूम कॉन्फ्रेंस कॉल चल रही थी। सभी सांसद अपने-अपने सुझाव और मत रख रहे थे, तभी एक सांसद पेशाब करता नजर आया। इस दौरान, अजीब सी शर्मनाक स्थिति बन गई। वीडियो कॉन्फेंस के दौरान पेशाब करते दिखने वाले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस थे, जो एक माह में दूसरी बार संसद की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान नग्न अवस्था में नजर आए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की।

विज्ञापन


कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस पेशाब करते नजर आए। विलियम अमोस ने गुरुवार रात इसे लेकर अपने ट्विटर पर एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा, ''मैं संसद की कार्यवाही के दौरान पेशाब कर रहा था, तब मुझे लगा कि मेरा कैमरा बंद है, लेकिन बाद में मुझे अपनी गलती का पता चला। मैं अपनी इस करतूत के लिए शर्मिंदा हूं। जो कुछ भी हुआ, उस पर मैं बेहद शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं।''
विज्ञापन


पहले भी संसद में नग्न नजर आए अमोस
इससे पहले, अप्रैल में भी विलियम अमोस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही संसद की कार्यवाही में नग्न अवस्था में नजर आए थे। तब वर्चुअल सेशन के दौरान अमोस के लैपटॉप कैमरा चालू हो गया और वे साथी सांसदों की स्क्रीन पर नग्न अवस्था में नजर आ रहे थे। द कनाडियन प्रेस को मिले एक स्क्रीनशॉट में वह एक डेस्क के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं और निजी अंग संभवत: एक मोबाइल से ढके हुए थे।अमोस की एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

..किरकिरी हुई तो मांगनी पड़ी माफी

तब भी उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया था, "मैंने आज वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण गलती की है और मैं इससे शर्मिंदा हूं। जॉगिंग के बाद मैं वर्क प्लेस पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था, तभी गलती से मेरा कैमरा ऑन हो गया। मैं ईमानदारी से सदन में अपने सभी सहयोगियों से माफी मागता हूं। यह एक अनजाने में हुई गलती थी और दोबारा नहीं होगी।

विपक्षी दल की सांसद ने की आलोचना
विपक्षी दल ब्लॉक क्यूबेकोइस की सांसद क्लाउडे ने इस घटना को संसद में उठाया और सुझाव दिया कि पुरुष सांसदों को संसदीय मर्यादा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहि। उन्होंने कहा कि सांसदों को ट्राउजर, अंडरवियर शर्ट, जैकेट,और टाई पहननी चाहिए। क्लाउडे ने कहा, मुझे लगता है कि सदस्यों को इसका ध्यान रखना चाहिए और कैमरे को अच्छी तरह से कंट्रोल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed