फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian man Abdullahi Ahmed Sentenced to 20 Years for Funding ISIS Terrorist Activities in Syria

कनाडाई शख्स को सजा: आईएस भेजने में मदद करने वाले अब्दुल्लाही अहमद को मिली 20 साल की कैद

Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, सैन डिएगो।
एजेंसी, सैन डिएगो। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
सार

अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रोसमैन ने बताया कि अब्दुल्लाही ने सीरिया में लोगों के अपहरण और हत्या समेत आतंकवाद के हिंसक कृत्यों के लिए सीधे तौर पर धन मुहैया करवाया। उसने ‘प्ली एग्रीमेंट’ में स्वीकार किया कि उसने सैन डिएगो के निवासी डगलस मैकऑथर मैक्केन को आईएस में शामिल होने में मदद की थी।

विज्ञापन
Canadian man Abdullahi Ahmed Sentenced to 20 Years for Funding ISIS Terrorist Activities in Syria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका में कनाडा के नागरिक अब्दुल्लाही अहमद अब्दुल्लाही को 2013 व 2014 में कई कनाडाई और अमेरिकियों को सीरिया के आईएस गुट में शामिल होने में मदद करने के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। अब्दुल्लाही अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो का पूर्व निवासी है।

विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रोसमैन ने बताया कि अब्दुल्लाही ने सीरिया में लोगों के अपहरण और हत्या समेत आतंकवाद के हिंसक कृत्यों के लिए सीधे तौर पर धन मुहैया करवाया। उसने ‘प्ली एग्रीमेंट’ में स्वीकार किया कि उसने सैन डिएगो के निवासी डगलस मैकऑथर मैक्केन को आईएस में शामिल होने में मदद की थी। मैक्केन सीरिया में 2014 में सीरियाई विपक्षी बलों के खिलाफ आईएस लड़ाकों के साथ लड़ते हुए मारा गया था। ‘प्ली एग्रीमेंट’ अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच समझौता होता है। अभियोजक ने बताया कि अब्दुल्लाही ने मिनियापोलिस के अपने 18 वर्षीय एक रिश्तेदार और कनाडा के एडमोंटन के रहने वाले अपने तीन रिश्तेदारों को सीरिया में आईएस में शामिल कराने लिए पैसे दिए थे। अमेरिकी सरकार के अनुसार, ये सभी लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


2017 में लिया गया हिरासत में
अब्दुल्लाही को कनाडा के अधिकारियों ने 2017 में हिरासत में लिया था और दो साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। उसने 2021 में आतंकवादियों की मदद की बात स्वीकार कर ली थी। उसने जनवरी 2014 में एक ‘एडमोंटन ज्वेलरी स्टोर’ को लूटने की बात भी स्वीकारी। उसने यह लूट आईएस को धन मुहैया कराने के लिए की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed