फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada US Tension: Canada PM Mark Carney Said: Old Relationship We Had With US Is Over

Mark Carney: 'अमेरिका के साथ हमारे पुराने रिश्ते खत्म हो गए हैं', कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की दो-टूक

Fri, 28 Mar 2025 08:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Mar 2025 08:59 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नया टैरिफ लगाने के एलान के साथ ही कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर और बढ़ गया है। इसके बाद कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घोषणा की है कि वो जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इन मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Canada US Tension: Canada PM Mark Carney Said: Old Relationship We Had With US Is Over
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारी ऑटो टैरिफ की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक, सुरक्षा और सैन्य संबंधों का युग खत्म हो गया है। अमेरिका में वाहन आयात पर ट्रंप की योजनाबद्ध 25 फीसदी कर की योजना अगले सप्ताह लागू होने वाली है। यह कनाडा के ऑटो उद्योग के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे कनाडा में अनुमानित 5,00,000 नौकरियों पर संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टेस्ला की कारों में आग लगाने और गोलीबारी करने का आरोप, लास वेगास से गिरफ्तार हुआ आरोपी
विज्ञापन


'कैबिनेट की बैठक बुलाई'
ट्रंप के एलान के बाद कार्नी ने अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) में रणनीति पर काम करने वाले कैबिनेट सदस्यों की बैठक बुलाई। इसके लिए वे ओटावा लौट आए। उन्होंने 28 अप्रैल को कनाडा के चुनाव से पहले अपने चुनाव प्रचार अभियान को भी रोक दिया। उन्होंने ट्रंप के ऑटो टैरिफ को अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप का नया आदेश देशों के बीच मौजूदा व्यापार सौदों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कनाडाई लोगों से कहा कि ट्रंप ने अमेरिका के साथ कनाडा के संबंधों को स्थायी रूप से बदल दिया है। अब भविष्य के किसी भी व्यापार सौदे के बावजूद हम वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



'कनाडा ऑटो टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा'
कार्नी ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्थाओं के साथ काम करने, कड़ी सुरक्षा और सैन्य सहयोग पर आधारित अमेरिका के साथ हमारा पुराना नाता टूट चुका है।' उन्होंने कहा कि कनाडा ऑटो टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा। कार्नी ने कहा कि इन नवीनतम टैरिफ के प्रति हमारी प्रतिक्रिया लड़ना, सुरक्षा करना और निर्माण करना है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी व्यापार रणनीतियों के जरिए अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला करेंगे। इसका अमेरिका पर ज्यादा से ज्यादा असर पड़ेगा और कनाडा पर कम से कम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed