फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Trudeau's bet did not succeed the election did not change the political face

कनाडा: कामयाब नहीं हुआ ट्रूडो का दांव, चुनाव से सियासी सूरत नहीं बदली

Tue, 21 Sep 2021 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Sep 2021 02:59 PM IST
सार

ट्रूडो की लिबरल पार्टी को 2019 के चुनाव में 338 सदस्यीय सदन में 157 सीटें मिली थीँ। लेकिन उनकी पार्टी इसमें सिर्फ एक सीट का इजाफा कर पाई। जबकि उसके वोट प्रतिशत में एक फीसदी की गिरावट आ गई है। 

विज्ञापन
Canada Trudeau's bet did not succeed the election did not change the political face
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, एनडीपी (लेफ्ट) के नेता जगमीत सिंह और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एरिन ओ टूल। (बाएं से दाएं) - फोटो : Social Media

विस्तार

ओटावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का मध्यावधि चुनाव कराने का दांव कामयाब नहीं हुआ। उनके लिए राहत की बात सिर्फ यह है कि उनके हाथ से प्रधानमंत्री की कुर्सी नहीं निकली। ट्रूडो ने समय से दो साल पहले कनाडा की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा का चुनाव कराने का दांव बाहर से समर्थन दे रही न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी से पीछा छुड़ाने के लिए लगाया था। लेकिन एक बार फिर उन्हें अब किसी दूसरी पार्टी के समर्थन से ही सरकार बनानी होगी।

विज्ञापन


ट्रूडो की लिबरल पार्टी को 2019 के चुनाव में 338 सदस्यीय सदन में 157 सीटें मिली थीं। लेकिन उनकी पार्टी इसमें सिर्फ एक सीट का इजाफा कर पाई। जबकि उसके वोट प्रतिशत में एक फीसदी की गिरावट आ गई है। पिछली बार उसे 33.1 प्रतिशत वोट मिले थे। दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत तो बरकरार रखा, लेकिन सीटों के मामले में उसे नुकसान उठाना पड़ा है। वैसे इस बार भी दो साल पहले की तरह सबसे ज्यादा वोट कंजरवेटिव पार्टी को ही मिले हैं। उसे 34 फीसदी वोट मिले हैं।
विज्ञापन


जगमीत सिंह के नेतृत्व वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के वोट में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई, लेकिन वह अपनी सीटों में खास इजाफा नहीं कर पाई। नतीजतन, इस बार भी सदन में उसकी ताकत पहले जैसी ही रहेगी।  एनडीपी कनाडा की सर्वाधिक वामपंथी रुझान वाली पार्टी है। बीते दो साल में उसके दबाव में ट्रूडो सरकार को जन कल्याण की कई खास योजनाएं लागू करनी पड़ी थीं। खास कर कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एनडीपी की तरफ से रखी गई उदार मांगों को उसे मानना पड़ा था। पर्यवेक्षकों के मुताबिक ऐसे दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए ट्रूडो ने महामारी के बीच मध्यावधि चुनाव कराने की चाल चली। लेकिन लोगों ने इसे पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती विश्लेषकों मे कहा गया है कि अगर चुनाव पूर्व जनमत सर्वेक्षणों में कंजरवेटिव पार्टी को बढ़त नहीं दिखाई जाती, तो एनडीपी को और भी अधिक सफलता मिल सकती थी। लेकिन कंजरवेटिव सरकार बनने की आशंका के कारण बहुत से वामपंथी मतदाताओं ने लिबरल पार्टी को वोट दिया। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में एलडीपी को तकरीबन 20 प्रतिशत वोट मिलने की संभवना जताई गई थी। जबकि उसे पौने 18 प्रतिशत वोट ही मिले। 2019 में एनडीपी को 16 प्रतिशत वोट मिले थे।


कंजरवेटिव पार्टी के नेता एरिन ओ’टूल ने अपनी हार मान ली है। उधर ट्रूडो ने दावा किया कि देश की जनता ने उन्हें फिर शासन चलाने का जनादेश दिया है। लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि 49 वर्षीय ट्रूडो जिस मंशा से समय से दो साल पहले नया जनादेश मांगा था, वह उन्हें नहीं मिल पाया है। टीवी चैनल कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के एक विश्लेषण में कहा गया है कि ट्रूडो ने मध्यावधि चुनाव का दांव इसलिए खेला, क्योंकि कोविड-19 महामारी संभालने में उनकी भूमिका की तारीफ हो रही थी। इसलिए जनमत सर्वेक्षणों में उनके लिए समर्थन बढ़ा हुआ दिख रहा था। लेकिन इसका चुनावी फायदा उठाने की उनकी कोशिश को देश के लोगों ने पसंद नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed