{"_id":"66ebd5b94bc83c5c5606d0d7","slug":"canada-tightens-immigration-rules-grants-35-percent-lesser-international-students-permits-justin-trudeau-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा ने इस साल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 35 फीसदी कम वीजा दिए, ट्रूडो का एलान- अगले साल और कम करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा ने इस साल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 35 फीसदी कम वीजा दिए, ट्रूडो का एलान- अगले साल और कम करेंगे
Thu, 19 Sep 2024 01:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:23 PM IST
सार
कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अप्रवासन एक फायदेमंद चीज हैं, लेकिन जब कुछ लोग इस व्यवस्था का गलत फायदा उठाते हैं और छात्रों को दिए लाभ का इस्तेमाल करते हैं तो हम उन पर लगाम भी लगाते हैं।'
विज्ञापन
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा ने अप्रवासन नियमों में सख्ती करते हुए अप्रवासी कामगारों की संख्या पर लगाम लगाई है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या भी कम की गई है। गौरतलब है कि कनाडा ने इस साल यानी 2024 में 35 फीसदी कम 4,85,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा जारी किए हैं। अगले साल कनाडा सरकार इसमें भी 10 प्रतिशत की कटौती कर इसे 4,37,000 करने का एलान कर चुकी है।
ट्रूडो का अप्रवासन में और कटौती का एलान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हम इस साल 35 प्रतिशत कम अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडा आने की इजाजत दे रहे हैं। अगले साल इन नंबर्स में भी 10 फीसदी की कमी की जाएगी। हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अप्रवासन एक फायदेमंद चीज हैं, लेकिन जब कुछ लोग इस व्यवस्था का गलत फायदा उठाते हैं और छात्रों को दिए लाभ का इस्तेमाल करते हैं तो हम उन पर लगाम भी लगाते हैं।' कनाडा के अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने कनाडा आने वाले अप्रवासियों की संख्या पर लगाम लगाने के लिए कई और कदम उठाने का एलान किया।
कनाडा में बढ़ रहा अप्रवासियों का विरोध
दरअसल कनाडा में स्थानीय लोग अब अप्रवासियों का विरोध कर रहे हैं। कनाडा में घर खरीदना, स्वास्थ्य सेवाएं अब काफी महंगी हो गई हैं। स्थानीय लोग इसकी एक वजह अप्रवासियों को भी मानते हैं। साथ ही नौकरी के घटते अवसर भी अप्रवासियों के विरोध की वजह बने हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अप्रवासी छात्र वीजा का दुरुपयोग करते हैं। यही वजह है कि विरोध के बीच कनाडा सरकार ने भी अब अप्रवासन पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए हैं। कनाडा में सत्ताधारी लिबरल सरकार का विरोध भी बढ़ रहा है। यही वजह है कि ट्रूडो सरकार भी अप्रवासन पर रोक लगाकर मतदाताओं की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन