{"_id":"6837e4d586669c3ce70418ce","slug":"canada-province-manitoba-declares-state-of-emergency-over-wildfires-as-thousands-flee-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में बेकाबू हुई जंगल की आग, आपातकाल लागू, सेना बुलाई गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में बेकाबू हुई जंगल की आग, आपातकाल लागू, सेना बुलाई गई
Thu, 29 May 2025 10:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 29 May 2025 10:08 AM IST
सार
मैनिटोबा के फ्लिन फ्लोन शहर के जंगलों में लगी आग बेहद खतरनाक हो गई है, जिसके चलते शहर के करीब 5000 लोगों को शहर छोड़ने का निर्देश दिया गया। शहर के मेयर ने बताया कि आग इतनी तेजी से धधक रही है कि सभी लोगों को आधी रात तक शहर छोड़ने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के एक राज्य मैनिटोबा के जंगलों में लगी आग बेकाबू हो गई है। आग के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने हालात को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया है। साथ ही सेना बुलाई गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी सेना भेजने की अनुमति दे दी है। मैनिटोबा के प्रीमियर वैब किन्यू ने बताया कि राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा निकासी अभियान चलाया जा रहा है। आग के चलते 17 हजार के करीब लोगों को पलायन करना पड़ा है।
5000 लोगों को शहर छोड़ने का आदेश
किन्यू ने बताया कि सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनिटोबा के फ्लिन फ्लोन शहर के जंगलों में लगी आग बेहद खतरनाक हो गई है, जिसके चलते शहर के करीब 5000 लोगों को शहर छोड़ने का निर्देश दिया गया। शहर के मेयर ने बताया कि आग इतनी तेजी से धधक रही है कि सभी लोगों को आधी रात तक शहर छोड़ने का आदेश दिया गया है। मैनिटोबा के सस्केचेवान इलाके में भी भीषण आग लगी है, जो तेजी से बढ़ रही है। आग के चलते सस्केचेवान में 1200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
ये भी पढ़ें- Elon Musk: मस्क ने क्यों तोड़ा ट्रंप से नाता? जानिए क्या है टेस्ला प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप में दरार की वजह
विज्ञापन
मैनिटोबा में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं
मैनिटोबा के जंगलों में 22 जगह आग लगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे कनाडा से अग्निशमन विभाग के लोग आग से लड़ने में मदद कर रहे हैं। रविवार को एक अग्निशामक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस साल अब तक, मैनिटोबा में 102 बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि यह औसत से काफी ज्यादा है। कनाडा में जंगल में आग लगने का मौसम मई से सितंबर तक चलता है। इससे पहले साल 2023 में सबसे भीषण आग लगी थी, जिसके चलते महीनों तक उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्से खतरनाक धुएं की चपेट में रहे थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन