फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Post releases Diwali-themed stamp, calls it a proud moment

Canada: कनाडा पोस्ट ने जारी किया दिवाली की थीम पर आधारित डाक टिकट, बताया-गर्व का पल

Sat, 25 Oct 2025 06:40 AM IST
लव गौर एजेंसी, ओटावा
एजेंसी, ओटावा Published by: लव गौर Updated Sat, 25 Oct 2025 06:40 AM IST
सार

कनाडा पोस्ट ने देश की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए दिवाली की थीम पर आधारित एक नया डाक टिकट जारी किया है। भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट के अनुसार, कनाडा में लगभग 18 लाख भारतवंशी रहते हैं। 

विज्ञापन
Canada Post releases Diwali-themed stamp, calls it a proud moment
कनाडा में दिवाली पर डाक टिकट जारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

कनाडा पोस्ट ने देश की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए दिवाली की थीम पर आधारित एक नया डाक टिकट जारी किया है। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने दिवाली के उपलक्ष्य में पारंपरिक रंगोली वाला डाक टिकट जारी करने के लिए कनाडा पोस्ट का आभार जताया।
विज्ञापन


कनाडा पोस्ट ने एक बयान में कहा, दिवाली न सिर्फ कनाडा, बल्कि दुनियाभर में हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों व अन्य समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर देश की सांस्कृतिक विविधता को मान्यता देते हुए एक डाक टिकट जारी कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। बयान में रंगोली के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए इन्हें रचनात्मकता की अभिव्यक्ति व स्वागत का शानदार जरिया बताया गया है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, रंगोली फर्श पर बनाई जाने वाली कला का सुंदर नमूना है, जिसे धोकर या झाड़कर साफ किया जा सकता है। दिवाली पर अक्सर अनाज, फूलों की पंखुड़ियों, रंगीन रेत या चावल की मदद से कमरों, आंगन व प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली उकेरी जाती है। कनाडा पोस्ट देश की प्रमुख डाक सेवा प्रदाता कंपनी है। यह 2017 से हर साल दिवाली की थीम पर आधारित डाक टिकट जारी करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में रहते हैं 18 लाख भारतवंशी
भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट के अनुसार, कनाडा में लगभग 18 लाख भारतवंशी रहते हैं। ये मुख्यतौर पर ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, ग्रेटर वैंकूवर क्षेत्र, मॉन्ट्रियल (क्यूबेक), कैलगरी व एडमोंटन (अल्बर्टा), ओटावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (ओंटारियो) व विन्निपेग (मैनिटोबा) में रहते हैं। भारतवंशियों ने कनाडाई अर्थव्यवस्था व समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed