फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada PM Justin Trudeau to visit India for G20 Summit to advocate for Russia to withdraw from Ukraine

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे कनाडा के पीएम ट्रूडो, वैश्विक संकट पर करेंगे चर्चा

Thu, 31 Aug 2023 12:06 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, ओटावा
एजेंसी, ओटावा Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 31 Aug 2023 12:06 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ट्रूडो यूक्रेन में सैन्य हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जवाबदेह ठहराने के लिए सामूहिक कार्रवाई की वकालत करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Canada PM Justin Trudeau to visit India for G20 Summit to advocate for Russia to withdraw from Ukraine
justin trudeau with pm modi (File Photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 9 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। नई दिल्ली यात्रा से पहले, ट्रूडो आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया और उसके बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में, ट्रूडो वैश्विक संकटों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करेंगे ताकि दुनिया भर के लोगों के लिए एक बेहतर कल का निर्माण किया जा सके। वह एसडीजी अधिवक्ता समूह के सह-अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को बढ़ावा देंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ट्रूडो यूक्रेन में सैन्य हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जवाबदेह ठहराने के लिए सामूहिक कार्रवाई की वकालत करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली यात्रा से पहले, ट्रूडो आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे और उसके बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि वह 5-6 सितंबर तक आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जकार्ता (इंडोनेशिया) की यात्रा करेंगे। इसके बाद वह 7-8 सितंबर तक सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ट्रूडो एसडीजी अधिवक्ता समूह के सह-अध्यक्ष के रूप में यूएन के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को बढ़ावा देंगे। साथ ही जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान सुधार, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, लैंगिक समानता और बेहतर वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की वकालत करेंगे।


यूक्रेन में रूस की आक्रामकता क्रूर युद्ध...
बयान में कहा गया है कि कनाडा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और उन नियमों पर निर्भर वैश्विक व्यापार और आर्थिक प्रगति का चैंपियन है और हमेशा रहेगा। यूक्रेन में रूस की आक्रामकता क्रूर युद्ध है। उस व्यवस्था पर हमला, जिन पर सभी देश व्यापार, विकास और अपने नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed