{"_id":"5dfd35b98ebc3e87d21750ab","slug":"canada-placed-an-important-condition-on-the-trade-agreement-between-china-and-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड समझौते पर कनाडा ने रखी अहम शर्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड समझौते पर कनाडा ने रखी अहम शर्त
Sat, 21 Dec 2019 02:27 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन के बीच हुई व्यापार संधि को लेकर अमेरिकी सहयोगी कनाडा ने इस समझौते पर तब तक हस्ताक्षर न करने को कहा है जब तक कि चीन कनाडाई नागरिकों को रिहा नहीं कर देता है। कनाडाई पीएम जस्टिन त्रूदो ने अमेरिका के सामने शर्त रखी है कि वह कनाडा के दो नागरिकों की रिहाई के बाद ही ट्रेड समझौते को अंतिम रूप दे।
विज्ञापन
बता दें कि चीन ने कनाडा के दो नागरिकों को जासूसी के आरोप में पिछले साल बंदी बनाया था। अधिकांश देश चीन की कानूनी प्रणाली को पारदर्शी नहीं मानते हैं। उसने कनाडा के पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और कारोबारी माइकल स्पावर को जासूसी के आरोप में दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कनाडा इसे प्रतिशोध की कार्रवाई मानता है क्योंकि इसके महज 9 दिन पहले कनाडा ने चीन की हुवावे कंपनी की सीएफओ मेंग वांझोऊ को वैंकूवर से गिरफ्तार किया था। मेंग ईरान पर लगे प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में अमेरिका में वांछित थी।
विज्ञापन
त्रूदो से जब अमेरिका-चीन व्यापार संधि से समाधान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ऐसी उम्मीद तो है, लेकिन अमेरिका को चाहिए कि वह चीन के साथ अंतिम समझौते पर तब तक हस्ताक्षर न करे जब तक वह कनाडाई नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं कर दे।’