दुनियभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मशहूर नियाग्रा फॉल्स पर पहली बार लहराया तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन कनाडा के मशहूर नियाग्रा फॉल्स पर तिरंगे के प्रतिबिंब को प्रकाशित किया गया। कनाडा के नियाग्रा फॉल्स दुनिया के प्राकृतिक अजूबों में से एक है और भारत के झंडे के तीनों रंग इस झरने में दिखाई दे रहे हैं। भारत के वाणिज्यदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने नियाग्रा फॉल्स पर भारतीय तिरंगे को लहराया।
आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं कि ये दृश्य कितना मनमोहक लग रहा है और लोग अपनी गाड़ियों को रोककर इस नजारे को देख रहे हैं..
#WATCH Canada: Niagara Falls illuminated in colours of Indian national flag. #IndiaIndependenceDay
विज्ञापन
(Video source: Consulate General of India in Toronto, Canada) pic.twitter.com/FIfLYjSLvV— ANI (@ANI) August 16, 2020
भारत-कनाडा आर्ट काउंसिल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें तिरंगे को फहराया गया। इसके अलावा टोरॉन्टो सिटी हॉल में भी भारतीय झंडे का फहराया गया। इस दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा समुदाय को बधाई दी।
एक लिखित बयान में पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच मजबूत, दीर्घकालिक और जीवंत संबंध हैं, क्योंकि दोनों देशों का रिश्ता लोकतंत्र की परंपराओं और बहुलवाद, गहरी संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंध पर आधारित है।
ओंटारियो और अल्बर्टा प्रांत की ओर से संदेश जारी किया गया, जबकि सार्वजनिक सेवा और खरीद की मंत्री अनिता आनंद ने भारत का राष्ट्रगान गाया। इसके अलावा कनाडा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें भारत-कनाडाई शख्स अपनी कार से देश के झंडे लहरा रहे हैं।
Canada: Niagara Falls illuminated in colours of Indian national flag. #IndiaIndependenceDay
— ANI (@ANI) August 16, 2020
(Image source: Consulate General of India in Toronto, Canada) pic.twitter.com/FXXRijrmoc