फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Niagara falls illuminated in colours of India Flag on Independence day

दुनियभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मशहूर नियाग्रा फॉल्स पर पहली बार लहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2020 02:29 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरॉन्टो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरॉन्टो Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 Aug 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Canada Niagara falls illuminated in colours of India Flag on Independence day
नियाग्रा फॉल्स पर भारत के तिरंग के तीन रंग - फोटो : ANI

भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन कनाडा के मशहूर नियाग्रा फॉल्स पर तिरंगे के प्रतिबिंब को प्रकाशित किया गया। कनाडा के नियाग्रा फॉल्स दुनिया के प्राकृतिक अजूबों में से एक है और भारत के झंडे के तीनों रंग इस झरने में दिखाई दे रहे हैं। भारत के वाणिज्यदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने नियाग्रा फॉल्स पर भारतीय तिरंगे को लहराया।

विज्ञापन


आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं कि ये दृश्य कितना मनमोहक लग रहा है और लोग अपनी गाड़ियों को रोककर इस नजारे को देख रहे हैं..

विज्ञापन
विज्ञापन



भारत-कनाडा आर्ट काउंसिल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें तिरंगे को फहराया गया। इसके अलावा टोरॉन्टो सिटी हॉल में भी भारतीय झंडे का फहराया गया। इस दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा समुदाय को  बधाई दी।

एक लिखित बयान में पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच मजबूत, दीर्घकालिक और जीवंत संबंध हैं, क्योंकि दोनों देशों का रिश्ता लोकतंत्र की परंपराओं और बहुलवाद, गहरी संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंध पर आधारित है।

ओंटारियो और अल्बर्टा प्रांत की ओर से संदेश जारी किया गया, जबकि सार्वजनिक सेवा और खरीद की मंत्री अनिता आनंद ने भारत का राष्ट्रगान गाया। इसके अलावा कनाडा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें भारत-कनाडाई शख्स अपनी कार से देश के झंडे लहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed