{"_id":"60e2716b8d707c71d005c010","slug":"canada-newborns-esophagus-connected-with-magnets-doctors-make-s-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: चुंबकों से जोड़ी नवजात की आहार नली, चिकित्सकों ने किया चमत्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: चुंबकों से जोड़ी नवजात की आहार नली, चिकित्सकों ने किया चमत्कार
Mon, 05 Jul 2021 08:11 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला रिसर्च टीम, टोरंटो
अमर उजाला रिसर्च टीम, टोरंटो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:11 AM IST
सार
- ऐसोफैगल एट्रेशिया नामक समस्या से ग्रस्त बच्चे खाने -पीने में अक्षम होते हैं और उनके आहार नाल के ऊपरी व निचले हिस्से के गैप को जोड़ना होता है। चिकित्सक सर्जरी से इन्हें जोड़ने के लिए बच्चे के 3 महीने का होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
चुंबकों से जोड़ी नवजात की आहार नली
- फोटो : social media
विस्तार
मॉन्ट्रियल बाल रोग अस्पताल (एमसीएच) के चिकित्सकों ने विश्व में पहली बार एक नवजात की आहारनाल के ऊपरी और निचले हिस्से को चुंबक की मदद से जोड़ने में सफलता पाई। 33 हफ्ते में जन्मे हेनरिक डेनीन को जन्मजात ऐसोफैगल एट्रेशिया नामक समस्या थी।
विज्ञापन
ऐसे बच्चे खाने -पीने में अक्षम होते हैं और उनके आहार नाल के ऊपरी व निचले हिस्से के गैप को जोड़ना होता है। चिकित्सक सर्जरी से इन्हें जोड़ने के लिए बच्चे के 3 महीने का होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
डेनीन के मामले में आहार नाल का गायब हिस्सा बहुत बड़ा था। जोड़ना बेहद ही मुश्किल था। चिकित्सकों ने अलग ढंग से सर्जरी कर पेट के निचले हिस्से को सीने की तरफ खींचा और दो चुंबक लगाकर आहार नाल एक-दूसरे की ओर खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद नाल में हाथ से बना स्टेंट लगाया, ताकि खाने-पीने में आसानी हो। इटली के चिकित्सकों ने ऐसा स्टेंट बनाया था। लेकिन कनाडा में उपयोग की अनुमति नहीं दी गई थी। एमसीएच के डॉक्टरों ने इटली के डॉक्टरों से संपर्क कर स्टेंट बनाना सीखा और खुद इसे बनाया।