फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada manipur kuki group came along with khalistan supporters video surfaced of surrey gurudwara

Canada: क्या कनाडा में बन रहा मणिपुर के चरमपंथियों और खालिस्तानियों का गठजोड़? कुकी नेता का वीडियो वायरल

Sat, 30 Sep 2023 08:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Sep 2023 08:04 AM IST
सार

गांगते ने आरोप लगाया कि 'मणिपुर में तीन मई को हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 120 से ज्यादा हमारे लोग मारे गए हैं और 7000 घरों को लूटने के बाद आग लगा दी गई। सैंकड़ों चर्चों को जला दिया गया है।

विज्ञापन
canada manipur kuki group came along with khalistan supporters video surfaced of surrey gurudwara
कनाडा के सरे स्थित गुरुद्वारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां भारत के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। अब एक और खबर सामने आई है, जिससे भारत की यह चिंता दोगुनी हो सकती है। दरअसल कनाडा में मणिपुर के कुकी-जो जनजाति के लोगों के एक समूह और खालिस्तानियों के बीच गठजोड़ की खबरें सामने आई हैं। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जिस गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी, उसी सरे स्थित गुरुद्वारे में कुकी-जो जनजाति के एक संगठन नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन (NAMTA) के एक नेता ने भारत के खिलाफ जहर उगला, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। हालांकि भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ने के बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कुकी-जो जनजाति संगठन और खालिस्तानी आए साथ
NAMTA ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो सात अगस्त को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि NAMTA के कनाडा प्रमुख लिएन गांगते ने दावा किया कि 'चार मई को एक भीड़ ने मणिपुर स्थित उनके घर पर हमला किया और मेरे पिता को मारने की कोशिश की। वह 80 साल के हैं....भीड़ ने मेरे घर को लूट लिया और उसमें आग लगा दी। मेरे बड़े भाई और उनके परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।' गांगते ने आरोप लगाया कि 'मणिपुर में तीन मई को हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 120 से ज्यादा हमारे लोग मारे गए हैं और 7000 घरों को लूटने के बाद आग लगा दी गई। सैंकड़ों चर्चों को जला दिया गया है और घाटी में 200 गांवों को तबाह कर दिया गया है।'
विज्ञापन


संगठन के प्रमुख ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप
गांगते ने ये भी आरोप लगाया कि प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है और मणिपुर पुलिस दंगाईयों को प्रोत्साहित कर रही है। घाटी से हमें (कुकी) भगा दिया गया है। गांगते ने मणिपुर में एक महिला और उसके बच्चे समेत रिश्तेदार को जिंदा जलाने की घटना का भी जिक्र किया। गांगते ने आरोप लगाया कि भारत में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है फिर चाहे वो मुस्लिम, सिख, ईसाई या कोई भी हो। गांगते ने कनाडा सरकार से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां रख रहीं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुकी जो जनजाति के संगठन के लोगों और खालिस्तानियों के बीच गुरुद्वारे में ही एक बैठक भी हुई। भारतीय खुफिया एजेंसियां भी NAMTA और खालिस्तानियों के संभावित गठजोड़ पर निगाह रख रही हैं। वहीं मणिपुर सरकार ने भी इस वीडियो पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि वह इस पर निगाह रख रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed