{"_id":"674399c72310fff51a0e1506","slug":"canada-life-certificate-given-to-indian-high-commission-provide-essential-services-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में 100 से अधिक भारतीयों को जीवन प्रमाणपत्र जारी, भारतीय उच्चायोग ने दीं जरूरी सेवाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में 100 से अधिक भारतीयों को जीवन प्रमाणपत्र जारी, भारतीय उच्चायोग ने दीं जरूरी सेवाएं
Mon, 25 Nov 2024 02:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, मॉन्ट्रियल
एजेंसी, मॉन्ट्रियल
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:55 AM IST
सार
मॉन्ट्रियल में यह कांसुलर कैंप भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से टोरंटो में 7 नवंबर को अपने निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने की घोषणा के बाद लगाया गया, क्योंकि कनाडाई सुरक्षा अधिकारी उसे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे थे।
विज्ञापन
भारत कनाडा झंडा
- फोटो : istock
विस्तार
कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने मॉन्ट्रियल में एक कांसुलर कैंप लगाकर स्थानीय भारतीय समुदाय को आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में 100 से अधिक लाभार्थियों को जीवन प्रमाणपत्र जारी किए गए। ओटावा, कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
मॉन्ट्रियल में यह कांसुलर कैंप भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से टोरंटो में 7 नवंबर को अपने निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने की घोषणा के बाद लगाया गया, क्योंकि कनाडाई सुरक्षा अधिकारी उसे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे थे। तब भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि सामुदायिक शिविर आयोजकों को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताने पर निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वाणिज्य दूतावास की ओर से यह घोषणा भारत विरोधी चरमपंथियों की ओर से हिंसा भड़काने के कुछ ही दिनों बाद की गई थी, जब भारतीय वाणिज्य दूतावास ने टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदी सभा मंदिर के बाहर एक कांसुलर कैंप का सह-आयोजन किया था। भारत ने सर्वोच्च न्यायालय से अपना विरोध दर्ज कराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन