{"_id":"60a80eaa589471282d3bb702","slug":"canada-extends-ban-on-passenger-flights-from-india-and-pakistan-by-30-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: कनाडा ने भारत-पाकिस्तान की यात्री उड़ानों पर बढ़ाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का असर: कनाडा ने भारत-पाकिस्तान की यात्री उड़ानों पर बढ़ाया प्रतिबंध
Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
सार
22 अप्रैल को प्रतिबंध की घोषणा के बाद से आने वाले एयरलाइन यात्रियों के बीच कोरोना संक्रमण में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। इसलिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pixabay
विस्तार
कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्री विमानों के अपने यहां आगमन पर प्रतिबंध 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। कनाडा के परिवहन मंत्री ओमार अलघाबरा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के तहत यह प्रतिबंध अब 21 जून तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
ओमार ने कहा कि कनाडा ने 22 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रतिबंध शुरू किया था। इसके बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमण में बेहद अहम कमी महसूस की गई है। उन्होंने कहा कि उड़ान पर प्रतिबंध का आदेश मालवाहक विमानों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
Canada extends its ban on passenger flights from India & Pakistan by 30 days to June 21. He said "significant reduction" seen in #COVID19 infections among arriving airline passengers since ban was announced on April 22: Reuters quoting Canadian Transport Minister Omar Alghabra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 21, 2021