फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada expels Chinese diplomat Zhao Wei over alleged legislator threats

Canada: राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर कनाडा ने चीनी राजनयिक को देश से निकाला, चीन ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 09 May 2023 07:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 09 May 2023 07:54 AM IST
सार

चीनी राजनयिक पर राजनीतिक हस्तक्षेप करने और कनाडाई सांसद को निशाना बनाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
Canada expels Chinese diplomat Zhao Wei over alleged legislator threats
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कनाडा ने एक खुफिया रिपोर्ट के बाद चीनी राजनयिक झाओ वेई (Zhao Wei) को देश से निष्कासित कर दिया है। चीनी राजनयिक पर राजनीतिक हस्तक्षेप और कनाडाई सांसद को निशाना बनाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। हालांकि, चीन ने किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार किया है। कहा जा रहा है कि कनाडा के कदम से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध और बिगड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उनकी सरकार ने टोरंटो स्थित चीनी राजनयिक झाओ वेई को देश छोड़ने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, हम अपने आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कनाडा में राजनयिकों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे इस तरह का व्यवहार करते हैं तो उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, चीनी सरकार ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है कि उसने कनाडा के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया। चीन का कहना है कि उसे ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सोमवार को ओटावा में चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर झाओ वेई के निष्कासन आदेश की निंदा की। चीन ने दोहराया कि बीजिंग ने कनाडा के घरेलू मामलों में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने किया था चीनी राजनयिक की करतूत का खुलासा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार पर इस महीने की शुरुआत में ग्लोब एंड मेल अखबार में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने का दबाव था। रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने जांच में पाया है कि चीनी राजनयिक ने उइगर अल्पसंख्यकों के दमन की आलोचना के बाद कनाडा के विपक्षी नेता माइकल चोंग और चीन में उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया था। खुफिया सेवा के मुताबिक, चीन ने 2019 और 2021 में कनाडा के संघीय चुनावों के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की थी। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद से माइकल चोंग बार-बार झाओ के निष्कासन की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed