फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada: Different vaccines are allowed in the first and second doses, take one coveshield and the other from Pfizer

कनाडा: पहले व दूसरे डोज में अलग-अलग वैक्सीन की इजाजत, एक कोविशील्ड तो दूसरा फाइजर का लें

Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM IST
सार

कनाडा ने कोरोना रोधी टीकों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। इसमें दोनों खुराक में अलग-अलग वैक्सीन देने की मंजूरी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Canada: Different vaccines are allowed in the first and second doses, take one coveshield and the other from Pfizer
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। इसमें  कहा गया है कि बेहतर सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग टीकों की खुराक ली जा सकती है। जर्मनी में अलग-अलग टीकों के अच्छे नतीजे आए हैं। गाइडलाइंस में कहा गया है कि भारत में बनी कोविशील्ड की एक खुराक ली है तो दूसरी मॉडर्ना या फाइजर की ली जा सकती है। 

विज्ञापन


कनाडा की टीकाकरण पर बनी राष्ट्रीय सलाहकार समिति (NACI) ने नई गाइडलाइंस जारी की है। अपनी सिफारिशों में, एनएसीआई ने कहा कि एमआरएनए टीकों को तब तक प्राथमिकता दी जानी चाहिए जब तक कि उससे एलर्जी या कोई अन्य तकलीफ न हो। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि यदि पहली खुराक एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड की ली गई है तो दूसरी फाइजर-बायोनटेक या मॉडर्ना की ली जा सकती है। जर्मनी में किए गए अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि इस तरह से टीकाकरण करने के बेहतर प्रतिरक्षा तंत्र तैयार होता है। यदि किसी व्यक्ति ने दोनों टीके एस्ट्राजेनेका के लगवाए हैं और दूसरे व्यक्ति ने एक एस्ट्रोजेनेका का और दूसरा फाइजर का लगवाया है तो दूसरे व्यक्ति में कोविड के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा सिस्टम तैयार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed