फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada bans passenger flights from India and Pakistan for 30 days amid corona virus pandemic

फैसला: कनाडा ने भारत-पाकिस्तान से आने वाली यात्री उड़ानें रोकीं, 30 दिन तक प्रतिबंध

Fri, 23 Apr 2021 07:55 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 23 Apr 2021 07:55 AM IST
सार

कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर 30 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कनाडाई सरकार ेन यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
canada bans passenger flights from India and Pakistan for 30 days amid corona virus pandemic
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। कनाडा प्रशासन ने 30 दिन तक भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा बताया गया कि इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों में कोविड की पुष्टि की गई है और इनकी संख्या ज्यादा है। 

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों में कोविड की पुष्टि
परिवहन मंत्री उमर अलखबरा ने जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान से हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि की गई है, इसलिए मैंने अगले 30 दिनों के लिए भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी कमर्शियल और निजी पैसेंजर उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अभी इसे अस्थायी तौर पर लागू किया जा रहा है और भविष्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ये कार्गो विमान पर लागू नहीं होगा, ताकि वैक्सीन की सप्लाई, पीपीई किट और दूसरे आवश्यक सामान को जरूरतों को पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए, ये दिन का आंकड़ा है। भारत में कोरोना संक्रमण में डबल म्यूटेंट पाया जा रहा है। कनाडा की स्वास्थ्य मंत्री पैटी हजदू ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि कनाडा में आने वाली सभी उड़ानों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भारतीयों का हिस्सा 20 फीसदी है और यही हाल पाकिस्तान से भी है। इसलिए इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कनाडा ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। 


इससे पहले गुरुवार को कनाडा की संसद ने सरकार से अपील की थी कि वो कोविड हॉटस्पॉट बने देशों से आने वाले विमानों पर रोक लगाए, इसमें भारत और ब्राजील का नाम शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed