{"_id":"6aff3bec1960adc6f70f22a9","slug":"canada-announces-250000-dollar-reward-goldy-brar-most-wanted-fugitive-lawrence-bishnoi-gang-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा ने गोल्डी बराड़ पर कसा शिकंजा: मोस्ट वांटेड भगोड़ा घोषित, रखा 2.5 लाख डॉलर का इनाम; तलाश तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा ने गोल्डी बराड़ पर कसा शिकंजा: मोस्ट वांटेड भगोड़ा घोषित, रखा 2.5 लाख डॉलर का इनाम; तलाश तेज
Thu, 19 Nov 2026 11:42 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:42 PM IST
सार
कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी पर लागू होगा और 2 नवंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कनाडा ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को देश का सबसे वांछित भगोड़ा घोषित किया है। कनाडा के बोलो प्रोग्राम की नई टॉप 25 मोस्ट वांटेड सूची में उसे पहले स्थान पर रखा गया है। विनिपेग पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।
यह इनाम कनाडा या अमेरिका में 32 वर्षीय गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी से जुड़ी सूचना देने पर मिलेगा। यह प्रस्ताव 2 नवंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा। बराड़ अमेरिका की एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एफबीआई ने एक मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।
2023 में हुई हत्या के मामले में तलाश
विनिपेग पुलिस के मुताबिक, बराड़ के खिलाफ कनाडा में फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोप में वारंट जारी है। ये आरोप 20 सितंबर 2023 को विनिपेग के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या से जुड़े हैं। 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की हेजलटन ड्राइव स्थित एक घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां उसका शव मिला था।
विज्ञापन
इस मामले में होमिसाइड यूनिट, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) और मैनिटोबा जस्टिस ने मिलकर जांच की। इसके बाद 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और 26 वर्षीय करणबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। करणबीर पर भी हत्या और हत्या की साजिश के समान आरोप हैं।
अमेरिका में भी घोषित है इनाम
गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई उत्तरी अमेरिका में चल रही जांच का हिस्सा है। इसी साल 7 जुलाई को अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने ऑपरेशन हार्डबॉल से जुड़े आरोपपत्र सार्वजनिक किए थे। इस कार्रवाई में बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा बताया गया था। उस पर ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्रमुख भारतीय व्यक्ति की हत्या में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया।
ऑपरेशन हार्डबॉल में बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई पर 'एचएसएन' यानी निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने इस मामले को राज्य प्रायोजित हत्या के बजाय गैंगवार से जुड़ी वारदात के तौर पर पेश किया। इसके बाद बराड़ को एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया गया।
विनिपेग पुलिस के डिप्टी चीफ कैम मैककिड ने कहा कि पुलिस अपने शहरों और देश को इस तरह की हिंसा से बचाने के लिए सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करेगी।
मॉन्ट्रियल और ब्रैम्पटन में मौजूदगी की आशंका
विनिपेग पुलिस के मुताबिक, गोल्डी बराड़ का मौजूदा ठिकाना पता नहीं है, लेकिन जांचकर्ताओं को आशंका है कि वह अभी भी कनाडा में हो सकता है। उसके मॉन्ट्रियल और ओंटारियो के ब्रैम्पटन इलाके में आने-जाने की संभावना जताई गई है।
बोलो प्रोग्राम के अनुसार, बराड़ भारत में भी हत्या के मामले में वांछित है। वहीं, कनाडा पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि बराड़ और करणबीर सिंह दोनों हथियारबंद और खतरनाक माने जा रहे हैं। उन्हें देखने पर उनके पास जाने या खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से दोनों आरोपियों के ठिकाने के बारे में जानकारी होने पर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क करने की अपील की है।