{"_id":"5fa99fcb577ff031467319f9","slug":"canada-a-rare-case-of-a-human-being-infected-with-h1n2-virus-has-been-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा : एच1एन2 वायरस से किसी इंसान के संक्रमित होने का दुर्लभ मामला आया सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा : एच1एन2 वायरस से किसी इंसान के संक्रमित होने का दुर्लभ मामला आया सामने
Tue, 10 Nov 2020 01:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ओटावा
एजेंसी, ओटावा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
swine flu - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में एच1एन2 वायरस से किसी इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। यह वायरस स्वाइन फ्लू की सबसे दुर्लभ किस्म की नस्ल है। इसी कारण इसके संक्रमण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इस वक्त आसपास के क्षेत्र में संक्रमण फैलने की घटनाएं दर्ज नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
कनाडा में पहली बार इस तरह के संक्रमण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यद्यपि इसकी पहचान मध्य अक्तूबर में कर ली गई थी लेकिन तब फ्लू के मौसम में इसे सिर्फ इंफ्लुएंजा का मामला माना गया था। यह घटना कनाडा के पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा की है जहां इस वायरस का फिलहाल प्रसार नहीं हुआ है। कनाडाई स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जीरो नैमी नामक रोगी में इस तरह के हल्के लक्षण देखे गए थे और लक्षणों की जांच के बाद वह जल्द ही ठीक भी हो गया। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह वायरस यहीं पर है अथवा इसकी शुरुआत कहीं और से हुई और यह किसी अन्य देश में फैला हुआ है।
विज्ञापन