फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cambodia said the port built with Chinese help is not for China army use

Port Project: कंबोडिया बोला- चीनी मदद से बन रहा बंदरगाह चीन के उपयोग के लिए नहीं

Thu, 09 Jun 2022 12:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नोम पेन्ह।
एजेंसी, नोम पेन्ह। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 12:51 AM IST
सार

कंबोडियाई सरकार के मुख्य प्रवक्ता फे सिफान ने कहा कि रीम नौसेना ठिकाने का विस्तार चीन और कंबोडिया के सहयोग का प्रतीक है। 

विज्ञापन
Cambodia said the port built with Chinese help is not for China army use
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कंबोडिया ने चीन के सहयोग से शुरू हो रही बंदरगाह विस्तार परियोजना को लेकर एक बार फिर सफाई दी है। उसने कहा कि इस बंदरगाह पर चीनी सेना की मौजूदगी नहीं होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस बंदरगाह को लेकर अमेरिका चिंतित है और उसे आशंका है कि चीन इसका इस्तेमाल नौसैन्य अड्डे के रूप में कर सकता है। कंबोडियाई सरकार के मुख्य प्रवक्ता फे सिफान ने कहा कि रीम नौसेना ठिकाने का विस्तार चीन और कंबोडिया के सहयोग का प्रतीक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंबोडिया में चीन के राजदूत यहां के रक्षामंत्री और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ ‘ग्राउंड ब्रेकिंग’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में चीनी अफसर के हवाले से छपी खबर का खंडन किया जिसमें इस ठिकाने का इस्तेमाल चीनी सेना द्वारा करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा में मदद करने वालों को इनाम देगा चीन
चीन ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों की जानकारी देने वाले नागरिकों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। राज्य सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जो कोई भी राज्य को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की जानकारी देते है वह इनाम का पात्र होगा।


हाल ही में फुजियान प्रांत में पुतिन शहर के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर पुतिन यूनिवर्सिटी का एक छात्र इंटरनेट पर सर्फिंग कर रहा था। उसे पता चला कि कोई देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियां कर रहा है। जिसकी शिकायत उसने संबंधित अधिकारियों को दी। पुतिन सिटी नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो ने इस घटना को तुरंत रोका और आरोपी को उसी के अनुसार दंडित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed