{"_id":"63ad091f639bd40b892e9cdb","slug":"cambodia-hotel-fire-in-poipet-several-dead-and-injured-as-trapped-ask-for-help-shocking-videos-and-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cambodia: कंबोडिया में होटल में लगी आग, 19 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, खिड़की से कूद जान बचाते दिखे लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cambodia: कंबोडिया में होटल में लगी आग, 19 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, खिड़की से कूद जान बचाते दिखे लोग
Fri, 30 Dec 2022 09:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोइपेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोइपेट
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:08 AM IST
सार
यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया।
विज्ञापन
कंबोडिया के होटल में लगी आग।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 60 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है। बताया गया है कि होटल में आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बाहर निकालने में भी दिक्कतें आईं। उन्हें भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।
यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। होटल में फंसे 60 से ज्यादा लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है। राहत-बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।