फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cambodia action against online fraud 215 foreigners including 48 Indians freed from the clutches of criminals

Cambodia: ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन, अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी

Mon, 24 Feb 2025 06:18 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 06:18 AM IST
सार

थाइलैंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार बताया कि यह ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे क्षेत्रीय अभियान का विस्तार था। कंबोडिया के बांतेय मींचे प्रांत के सीमावर्ती शहर पोइपेट में रविवार को तीन मंजिला इमारत में छापेमारी की गई। 

विज्ञापन
Cambodia action against online fraud 215 foreigners including 48 Indians freed from the clutches of criminals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाइलैंड व कंबोडिया पुलिस के साझा अभियान में एक स्कैम सेंटर में बंधक बनाए गए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया गया। अपराधी गिरोह तस्करी के जरिये इन्हें कंबोडिया के सीमावर्ती शहर ले आया था और बंधक बना लिया था। स्कैम सेंटर के जरिये पूरे दक्षिण एशिया में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन


थाइलैंड पुलिस ने दी जानकारी
थाइलैंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे क्षेत्रीय अभियान का विस्तार था। कंबोडिया के बांतेय मींचे प्रांत के सीमावर्ती शहर पोइपेट में रविवार को तीन मंजिला इमारत में छापेमारी की गई। थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता जिरायु होंगसुब ने बताया कि स्कैम सेंटर में थाइलैंड के 109, पाकिस्तान के 50, भारत के 48, ताइवान के पांच व इंडोनेशिया के तीन नागरिकों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


फर्जीवाड़े से हर साल अरबों डॉलर की कमाई
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अपराधी गिरोह हजारों लोगों को तस्करी के जरिये थाइलैंड, कंबोडिया व म्यांमार ले जाता है। इन देशों के स्कैम सेंटरों पर उनसे जबरन ऑनलाइन फर्जीवाड़ा कराया जाता है। ये लोग पूरे दक्षिण एशिया में ठगी व फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं। 2023 की यूएन रिपर्ट के अनुसार, अपराधी गिरोह ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये हर साल अरबों डॉलर की कमाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण एशिया में चल रहा व्यापक अभियान
दक्षिण एशिया के देशों ने स्कैम सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रखा है। हाल ही में थाइलैंड-म्यांमार सीमा पर बड़ा अभियान चलाया गया था। थाइलैंड सरकार ने उन क्षेत्रों की बिजली, ईंधन व जल आपूर्ति रोक दी थी, जहां स्कैम सेंटरों के होने की आशंका थी। इससे पहले शनिवार को थाइलैंड की सेना ने बताया था कि चीन ने स्कैम सेंटरों से मुक्त कराए गए उसके 621 नागरिकों को सौंप दिया है।


नौकरी का झांसा दे चीनी नागरिक ने शुरू किए स्कैम सेंटर
थाइलैंड व कंबोडिया के सीमावर्ती शहरों में स्कैम सेंटर कई वर्षों से संचालित किए जा रहे थे। थाइलैंड में स्कैम सेंटरों की शुरुआत चीनी नागरिक वांग जिंग ने की थी। उसने थाइलैंड के लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। इस बीच उसका अपहरण हो गया और उसे म्यांमार स्थित एक स्कैम सेंटर ले जाया गया। इसके बाद से स्कैम सेंटरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed