Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California's Death Valley crosses 53° Celsius as blistering heat wave continues

ग्लोबल वॉर्मिंग का तीखा असर: अमेरिका में लगातार टूट रहे गर्मी के रिकॉर्ड, कैलिफोर्निया में तापमान 53°C के पार

Mon, 17 Jul 2023 09:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 17 Jul 2023 09:31 AM IST
सार

दुनियाभर के देश बदलती जलवायु का सामना कर रहे हैं। कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिकी दक्षिण में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं, अमेरिका के पूर्वोत्तर, भारत, जापान और चीन में बाढ़ ने कहर बरपाई हुई है।

विज्ञापन
California's Death Valley crosses 53° Celsius as blistering heat wave continues
50 के पार पहुंचा तापमान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की बढ़ती रफ्तार के चलते पूरी दुनिया पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर और तीखा होता जा रहा है। पश्चिमी देशों में इसकी वजह से गर्मी के लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासकर, दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक कैलिफोर्निया की डेथ वैली में रविवार को तापमान 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन


1913 में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि डेथ वैली के फर्नेस क्रीक में रविवार को तापमान 53.33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें, पृथ्वी पर अब तक सर्वाधिक तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस भी डेथ वैली के ही फर्नेस क्रीक रेंच में 10 जुलाई 1913 को दर्ज हुआ था। कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिकी दक्षिण में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। यूरोप में विनाशकारी गर्मी के साथ-साथ अमेरिका के पूर्वोत्तर, भारत, जापान और चीन में बाढ़ ने कहर बरपाई हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह बाढ़ का कहर 

दूसरी ओर, अमेरिका के कुछ राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। पेंसिल्वेनिया में तेज बारिश के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई। इससे कई कारें बह गईं, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 महीने का लड़का और 2 साल की बच्ची लापता हैं। इसके अलावा, वरमोंट में अधिकारी भूस्खलन को लेकर परेशान दिखे क्योंकि यहां बाढ़ के कई दिनों के बाद भी बारिश जारी रही।



यह भी पढ़ें-  Global Warming: पूर्व में जापान से पश्चिम में US तक गर्मी का रेड अलर्ट, 40°C से ज्यादा तापमान में झुलस रहे देश

एक तिहाई लोग गर्मी से परेशान
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी अन्य प्राकृतिक आपदाओं की तरह देखने में भयावह नहीं लगती है, लेकिन ये अधिक खतरनाक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भयानक गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस गर्मी से करीब एक-तिहाई अमेरिकी यानी 11 करोड़ लोग प्रभावित हैं। पिछले महीने दक्षिण और मध्यपश्चिम के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर ने एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली।

लगातार 17वें दिन बढ़ी गर्मी
मौसम विज्ञानी गेब्रियल लोजेरो ने बताया कि फीनिक्स मंगलवार को रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर है। दरअसल, जून 1974 में लगातार 18 दिन तक गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े थे। फीनिक्स में रविवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो लगातार 17वें दिन 110 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है। वहीं, लास वेगास में तापमान 46.11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed