फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California: President Joe Biden was campaigning, in same city a secret agent's belongings snatched at gunpoint

US: राष्ट्रपति बाइडन जहां कर रहे थे अभियान, उसी शहर में सीक्रेट एजेंट से बंदूक की नोक पर हुई लूट

Tue, 18 Jun 2024 12:24 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 18 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

कैलिफोर्निया में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को बंदूक के नोंक पर लूटा गया। वह भी तब जब राष्ट्रपति भी इस क्षेत्र में ही मौजूद थे। लुटेरों को ढूंढा जा रहा है, हालांकि अब तक उनको पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
California: President Joe Biden was campaigning, in same city a secret agent's belongings snatched at gunpoint
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई

विस्तार

कैलिफोर्निया में जब राष्ट्रपति और अन्य राजनेता और महशूर चेहरे एक कार्यक्रम में मौजूद थे, उसी समय उसी शहर के अन्य इलाके में यूएस सीक्रेट एजेंट के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट हो गई।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार की है, स्थानीय समयानुसार लगभग 9:30 बजे टस्टिन फील्ड्स 1 आवासीय समुदाय डकैती की शिकायत की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टस्टिन पुलिस विभाग की टीम सूचना मिलने पर वहां पहुंची। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह सीक्रेट सर्विस का सदस्य है। घटना के बारे में बताते हुए उसने बताया कि उसका सामान बंदूक की नोंक पर जबरन छीना गया। यही नहीं स्थिति यहां तक गंभीर हो गई थी कि उस पर गोलीबारी भी की गई। हालांकि एजेंट को चोट आई या नहीं इसी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि उसी समय राष्ट्रपति बाइडेन लॉस एंजिल्स में एक अभियान में शामिल हुए। पीकॉक थिएटर में आयोजित इस समारोह में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स और बारबरा स्ट्रीसैंड सहित कई चर्चित चेहरे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बाइडेन अभियान के लिए 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक धनराशि जुटाई। इस धन उगाहने के लिए टिकटों की कीमत बहुत अलग-अलग थी। बता दें कि मूल प्रवेश के लिए 250 अमेरिकी डॉलर से लेकर बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्यक्तिगत फोटो जैसे विशेष लाभों के लिए पांच लाख डॉलर तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस घटना में संदिग्धों का पता लगाने के अब तक के सभी प्रयास फेल हो गए। हालांकि पीड़ित का कुछ सामान आस-पास के क्षेत्र से बरामद किया गया था। इस घटना के आरोपियों की जांच चल रही है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक वाहन का विवरण बताया है, विवरण के अनुसार वो 2004-2006 सिल्वर इनफिनिटी एफएक्स 35 या इससे मिलता-जुलता मॉडल था। घटना के बाद यही वाहन घटनास्थल से निकलते देखा गया था। 


वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी अन्य जनता को आश्वासन दे रहे हैं कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। टस्टिन पुलिस विभाग ने डकैती में शामिल अपराधी की पहचान करने में सहायता के लिए एक सार्वजनिक अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed