फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California: More than 7 million acres spread in the forest, the fire caused destruction

कैलिफोर्निया: 7 लाख एकड़ से ज्यादा जंगल में फैली आग ने मचाई तबाही

Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को
एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
सार

  • पिछले 48 घंटों में अपना रौद्र रूप लेने के बाद 10 गुना तेजी से बढ़ी आग
  • आग के चलते अब तक 65,474 एकड़ की जमीन हो चुकी खाक

विज्ञापन
California: More than 7 million acres spread in the forest, the fire caused destruction
California jungle fire - फोटो : Twitter

विस्तार

कैलिफोर्निया के जंगल में 14 जुलाई को लगी आग सात लाख एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी है। इसे कैलिफोर्निया के इतिहास में जंगल में आग लगने की दूसरी सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन (सीएएल फायर) के अनुसार, आग पैराडाइज से लगभग 10 मील उत्तर पूर्व में है और अब पांच काउंटियों में 7,00,630 एकड़ में फैल गई है।

विज्ञापन


पिछले 48 घंटों में 10 गुना तेजी से बढ़ा आग का रौद्र रूप
इस आग ने पिछले 48 घंटों में अपना रौद्र रूप ले लिया है और यह 10 गुना तेजी से बढ़ी है। इस आग के चलते अब तक 65,474 एकड़ की जमीन खाक हो चुकी है। आशंका है कि जिस गति से तेज हवा चल रही है, उसे देखते हुए यह अन्य इलाकों में भी फैल सकती है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी ने कहा है कि एल-डोराडो काउंटी से 25 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग को काबू करने के लिए 653 अग्निशमन कर्मी लगाए गए, लेकिन अभी तक इस पर एक फीसदी भी नियंत्रण नहीं हो पाया है। इस आग से करीब 7,000 इमारतों के जलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


650 से अधिक घर नष्ट, कई ढांचे खतरे में
कैलिफोर्निया के जंगलों में 37 दिनों से सक्रिय, डिक्सी फायर ने 650 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया है और अभी भी बट्टे, प्लुमास, तेहामा, लासेन और शास्ता काउंटी में 16,000 से अधिक ढांचों पर खतरा बना हुआ है। इस आग में अब तक 86 ढांचे पूरी तरह खाक हो चुके हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed