{"_id":"5cb559f9bdec22146b5ed793","slug":"california-lawmakers-are-considering-bill-that-would-ban-small-plastic-bottles-in-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया होगा प्लास्टिक मुक्त, होटलों में अब छोटी बोतलों में नहीं मिलेगा शैंपू, कंडीशनर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलिफोर्निया होगा प्लास्टिक मुक्त, होटलों में अब छोटी बोतलों में नहीं मिलेगा शैंपू, कंडीशनर
Tue, 16 Apr 2019 09:58 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
होटल में मिलने वाली शैंपू, कंडीशनर की छोटी बोतलें (फाइल फोटो)
अमेरिका के कैलिफोर्निया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए होटलों में शैंपू, कंडीशनर जैसी सामग्री को प्लास्टिक की छोटी बोतलों में नहीं दिया जाएगा। इस कदम के जरिए प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए राज्य की विधानसभा से बकायदा एक कानून पारित करवाया गया है।
विज्ञापन
अब राज्य के किसी भी होटल, मोटल या फिर रिजॉर्ट में 340 मिली से छोटी बोतलों के इस्तेमाल करने पर पाबंदी लग जाएगी। उनकी जगह बड़े डिस्पेंसर लगाए जाएंगे। इस विधेयक को कानून का रूप दिया जा रहा है और 31 दिसंबर 2020 से यह लागू हो जाएगा। कानून का उल्लंघन करने पर 1.38 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में प्लास्टिक और प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए लाया गया कानून विधानसभा से दो-तिहाई बहुमत से पारित हो गया। विधानसभा की सदस्य अस्क कालरा ने कहा, 'केवल यह विधेयक काफी नहीं है। यह तो एक शुरुआत है। प्लास्टिक का कचरा तेजी से बढ़ रहा है, हमें उसे दूर करने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'भविष्य में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए हमें देर नहीं करनी चाहिए। छोटी बोतलों पर प्रतिबंध लगाने से किसी को कोई परेशानी नहीं होती। मगर जब यह इकट्ठा होकर कूड़े के तौर पर हमारे सामने आती है तो परेशानी बढ़ जाती है।' अब यह मसला कैलिफोर्निया के राज्यपाल गेविन न्यूजोम के पास है।
इसी बीच कैलिफोर्निया के होटल चेन मेरियट ने अपने सभी 450 होटल्स में छोटी बोतलों को हटाकर उनकी जगह बड़े डिस्पेंसर लगा दिए हैं। इसके साथ ही कैलिफोर्निया अमेरिका का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां प्लास्टिक की थैलियों से लेकर होटलों में स्ट्रॉ तक के इस्तेमाल तक पर पाबंदी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन