फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California firework warehouse explosion Updates massive blaze people were missing Casualties Rescue hindi news

California Warehouse Blaze: विस्फोट के बाद गोदाम में लगी भीषण आग, सात लोगों के लापता होने की खबर; तलाश जारी

Thu, 03 Jul 2025 05:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 05:02 AM IST
सार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में पटाखों के गोदाम में धमाके से भीषण आग लगी, जिसमें सात लोग लापता हैं। देखते ही देखते गोदाम में विस्फोट के बाद लगी आग 80 एकड़ के खेतों में फैली। हालांकि राहत टीमें ड्रोन से तलाश में जुटी हैं। साथ ही जांच भी जारी है। 

विज्ञापन
California firework warehouse explosion Updates massive blaze people were missing Casualties Rescue hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में मंगलवार रात एक पटाखे (फायरवर्क्स) के गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद सात लोग लापता हैं। बात यहीं तक नहीं थमी, विस्फोट के बाद आग खेतों तक फैल गई और आस-पास के लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया। यह घटना सैक्रामेंटो शहर से करीब 64 किलोमीटर दूर योলো काउंटी के एस्पार्टो इलाके में हुई। धमाके के बाद भारी मात्रा में फायरवर्क्स फूटे और चारों तरफ आग फैल गई। गोदाम की बिल्डिंग भी गिर गई।

विज्ञापन


लापता लोगों की तलाश जारी
मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट की जांच और लापता लोगों के तलाश जारी है। दमकल और राहत टीमें ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। हालांकि अभी तक लापता लोगों में से कौन काम करता था और कौन पास में रहता था, यह अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Foreign Visit Photos: घाना पहुंचते ही प्रधानमंत्री भारतवंशियों से मिले; बच्चों से खास लगाव... तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विस्फोट के बाद लगी आग करीब 80 एकड़ (33 हेक्टेयर) खेतों में फैल गई थी, लेकिन अब काबू में है। मामले में अधिकारी ने बताया कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही विस्फोटक विशेषज्ञ अंदर जाकर जांच करेंगे।



गोदाम का मालिक फायरवर्क्स लाइसेंसधारी है
यह गोदाम एक ऐसे व्यक्ति की संपत्ति है जिसके पास फायरवर्क्स बनाने और रखने का सरकारी लाइसेंस है। कैलिफोर्निया सरकार ने बताया कि ऐसे हादसे बहुत कम होते हैं क्योंकि यहां राज्य और केंद्र सरकार दोनों के सख्त नियम होते हैं।

ये भी पढ़ें:- Prez Mahama Confered PM Modi: घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित

वहीं राज्य के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि सरकार पूरी घटना पर नजर रखे हुए है। बम और आगजनी की जांच टीम भेज दी गई है। धमाके में आस-पास की काउंटियों (सटर और युबा) में 4 जुलाई (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) के लिए रखे गए फायरवर्क्स भी नष्ट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed