{"_id":"5f3e85fe795de4203b024771","slug":"california-catches-fire-devastates-nearly-11-000-lightning-strike-in-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में आग ने मचाई भारी तबाही, 72 घंटों में गिरी लगभग 11,000 आकाशीय बिजली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलिफोर्निया में आग ने मचाई भारी तबाही, 72 घंटों में गिरी लगभग 11,000 आकाशीय बिजली
Thu, 20 Aug 2020 07:47 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में आग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया इस वक्त आग की चपेट में है और यहां तेजी से उठती आग की लपटों की वजह से सैकड़ों घर जलकर राख हो गए हैं। कैलिफोर्निया के जंगलों में पिछले 72 घंटों में दस हजार से अधिक आकाशीय बिजलियां गिरने से भयंकर तबाही मची है। अधिकारियों का कहना है उत्तरी कैलिफोर्निया में 50 इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
बड़े क्षेत्र में फैले रही आग ने पूरे क्षेत्र को धुएं में धकेल दिया है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गाविन न्यूजोम ने कहा, 'हम पहली बार ऐसा देख रहे हैं जहां आग की वजह से स्थिति भयावह हो गई है। हमने कई सालों तक ऐसा नहीं देखा है।' साथ ही उन्होंने कहा कि दमकल की 375 गाड़ियां राज्य के बाहर से मंगाई गई है।
विज्ञापन
Wildfires in California pic.twitter.com/WAwOD5wZPG
— Nature is Lit🔥 (@NaturelsLit) August 20, 2020
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक, 'राज्य में पिछले 72 घंटे में 11000 आकाशीय बिजलियां गिरने की वजह से 367 जगहों पर आग लगने की खबर है। राहत बचाव कार्य जारी है और इस पर काबू पाने के सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
जंगल की आग ने उत्तरी कैलिफोर्निया के वैकविल शहर के पास भी भारी तबाही मचाई है। यहां शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि करीब19000 एकड़ जमीन तबाह हो गई है। आग का धुआं सैन फ्रांसिस्को तक फैल गया है। तेजी से फैल रही आग की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। एंग्विन और डियर पार्क के छोटे समुदायों में कई हजार लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया गया है।