फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bypassing US warning Britain clears huawei role in 5G network: report

अमेरिका की चेतावनी को दरकिनार कर ब्रिटेन ने 5जी नेटवर्क में हुवावे की भूमिका को दी मंजूरी : रिपोर्ट

Wed, 24 Apr 2019 05:20 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, लंदन
एएफपी, लंदन Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bypassing US warning Britain clears huawei role in 5G network: report
डोनाल्ड ट्रंप और टेरेसा मे (फाइल)
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने चीन की दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुवावे को 5जी नेटवर्क के निर्माण में मदद करने की मंजूरी दे दी है। मे ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों और अमेरिका की ओर से दी गई सुरक्षा चेतावनी को दरकिनार करते हुए यह कदम उठाया। ब्रिटेन के एक अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।
विज्ञापन


अखबार ने रिपोर्ट में कहा कि मे की अध्यक्षता में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को चीन की दिग्गज प्रौद्यगिकी कंपनी को "गैर-प्रमुख" बुनियादी ढांचे जैसे एंटीना के निर्माण की मंजूरी दी। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद, विदेश मंत्री जेरेमी हंट, रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स द्वारा टेरेसा मे के दृष्टिकोण पर चिंता जताने के बावजूद यह फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार की रिपोर्ट में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।  अमेरिका ने हुवावे की 5जी प्रौद्योगिकी को अपने देश में प्रतिबंधित कर रखा है और अपने सहयोगियों को भी यही रुख अपनाने को कहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed