{"_id":"5ccd1f14bdec2207697931a8","slug":"by-using-contaminated-syringe-by-doctor-90-people-are-hiv-positive-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक डॉक्टर की करतूत, प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक डॉक्टर की करतूत, प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव
Sat, 04 May 2019 10:41 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 May 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान में एक डॉक्टर की करतूत सामने आई है। डॉक्टर के प्रदूषित सिरंज इस्तेमाल करने की वजह से 90 लोगों में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें 65 बच्चे भी शामिल हैं। मामला पाकिस्तान के लरकाना का है। मामले की जांच कर रहे लोकल पुलिस चीफ कामरान नवाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिकायत मिलने के बाद हमने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। हमें बताया गया कि डॉक्टर भी एचआईवी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ही प्रशासन को शहर के बाहरी हिस्से के 18 बच्चों के एचाईवी पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद व्यापक स्तर पर जांच हुई और डॉक्टर की करतूत सामने आई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, 'अब तक 90 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। इनमें से 65 तो सिर्फ बच्चे हैं।'
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने आंकड़ों में अंतर बताया। प्रशासन का कहना है कि अभी तक की जांच से पता चला है कि यह काम एक ही डॉक्टर ने किया है जिसने प्रदूषित सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर भी एचआईवी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
अजरा पेशुहो सिंध क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले पर कहा, 'आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया गया है। जिन बच्चों को जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है उनके परिजनों की भी जांच की गई है। हालांकि, बच्चों के अलावा बाकी सबकी रिपोर्ट नेगेटिव है।' इस घटना से मचे हड़कंप के बाद क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच और जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।