Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buying oil from Russia Indian Ambassador to Britain Vikram Doraiswami responds to Western countries

Oil Trade: रूस से तेल खरीद पर भारतीय राजदूत दोराईस्वामी ने पश्चिम को घेरा, बोले- भारत पर दोहरे मापदंड क्यों?

Mon, 28 Jul 2025 09:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 09:07 AM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने रूस से तेल खरीद पर पश्चिमी आलोचना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी अर्थव्यवस्था बंद नहीं कर सकता। भारत तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और उसे रूस से छूट पर तेल खरीदना पड़ा क्योंकि पारंपरिक स्रोत बदल गए। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को ऐतिहासिक और रणनीतिक बताया।

विज्ञापन
Buying oil from Russia Indian Ambassador to Britain Vikram Doraiswami responds to Western countries
विक्रम दोराईस्वामी (File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने रूस से तेल खरीद को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी अर्थव्यवस्था को अचानक बंद नहीं कर सकता। ब्रिटिश रेडियो स्टेशन टाइम्स रेडियो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत पर सवाल उठाने वाले कई यूरोपीय देश खुद भी उन्हीं देशों से ऊर्जा और अन्य संसाधन खरीद रहे हैं, जिनसे भारत को खरीदने से रोका जा रहा है। दोराईस्वामी ने आश्चर्य के अंदाज में पूछा कि क्या आपको नहीं लगता कि यह थोड़ा अजीब है? 

विज्ञापन


बता दें कि भारत, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है, पहले मिडल ईस्ट से तेल खरीदता था। लेकिन यूक्रेन पर हमले और पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद रूस ने तेल पर भारी छूट पर बेचना शुरू कर दिया। इसके बाद भारत ने इसे स्वीकार किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को लेकर अलापा पुराना राग, कहा- थाईलैंड-कंबोडिया में युद्धविराम कराना आसान, लेकिन..
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के साथ भारतीय संबंधों पर भी बोले दोराईस्वामी
रेडियो स्टेशन के साथ बातचीत में जब रूस के साथ भारत के संबंधों की बात हुई। तब उन्होंने कहा कि भारत का रूस से रिश्ता केवल तेल तक सीमित नहीं है। यह सुरक्षा, ऊर्जा और ऐतिहासिक सहयोग जैसे कई पहलुओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एक समय पर पश्चिमी देश भारत को हथियार नहीं बेचते थे लेकिन हमारे पड़ोसियों को देते थे जो उन्हें हमारे खिलाफ इस्तेमाल करते थे।


दोराईस्वामी ने आगे कहा कि आज की स्थिति ये है कि हम जिन देशों से पहले तेल खरीदते थे, अब वे दूसरों को बेच रहे हैं और हमें ऊर्जा बाजार से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में हमारे पास विकल्प क्या है? क्या हम अपनी अर्थव्यवस्था बंद कर दें? 

ये भी पढ़ें:- Sudan Conflict: सूडान में संकट गहराया, गृहयुद्ध और तेज होने की आशंका; दारफुर में आरएसएफ ने बनाई समानांतर सरकार

रूस और यूक्रेन संघर्ष पर भी बोले दोराईस्वामी
साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि कई देश अपने सुविधा के लिए उन देशों से संबंध बनाए हुए हैं जो भारत के लिए परेशानी का कारण हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम आपसे वफादारी का टेस्ट मांगते हैं?। अंत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संघर्षपूर्ण स्थिति को लेकर अपना रुख साफ रखा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों से कही है। दोराईस्वामी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत चाहता है कि यह युद्ध और दुनिया के सभी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed