फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buying birth control pills in america is now easy after over the counter judgement

US: अमेरिका में अब आईड्रॉप खरीदने जितनी आसान हुई गर्भनिरोध गोलियों की खरीदी, उम्र का नहीं रहेगा प्रतिबंध

Fri, 14 Jul 2023 05:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 05:40 AM IST
सार

नए फैसले के बाद अब दिन में एक बार किसी भी उम्र की महिलाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के फार्मेसी से गर्भनिरोधक गोलियां खरीद सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल छह मिलियन महिलाएं गर्भधारण करती हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत गर्भ अनचाहे होते हैं।

विज्ञापन
Buying birth control pills in america is now easy after over the counter judgement
pregnancy - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका में अब किसी भी फार्मेसी पर आसानी से गर्भनिरोधक दवा मिल सकेगी। अमेरिका की सरकार ने ऐतिहासिक ओवर-द-काउंटर निर्णय को मंजूरी दी है। ओवर-द-काउंटर के कारण अब महिलाएं और लड़कियां एस्पिरिन और आईड्रॉप की तरह आसानी से गर्भनिरोधक गोलियां खरीद सकती हैं।  

विज्ञापन

उम्र का प्रतिबंध खत्म
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग ने बताया कि फार्मेसी अब बिना डॉक्टर के पर्चे के दिन में एक बार गर्भनिरोधक गोलियां बेच सकती है। बिक्री पर अब उम्र का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि अब दिन में एक बार किसी भी उम्र की महिलाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के फार्मेसी से गर्भनिरोधक गोलियां खरीद सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल छह मिलियन महिलाएं गर्भधारण करती हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत गर्भ अनचाहे होते हैं।

विज्ञापन

15 मिलियन महिलाओं के लिए नया विकल्प
एक एनजीओ का कहना है कि यह असल में एक परिवर्तन है। महिलाओं को अब इस नए फैसले से मदद मिलेगी। गर्भनिरोधक दवाईयां बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पेरिगो का कहना है कि गर्भनिरोधक गोलियां करीब 15 मिलियन अमेरिकी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और नया विकल्प हो सकती है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियों की पहुंच उसके कीमत पर निर्भर करती है। कीमतों को लेकर पेरिग का कहना है कि वह साल के अंत तक कीमतों को घोषित करेगी। अमेरिका की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा गुप्ता का कहना है कि कई लोगों ने इस फैसले के लिए वर्षों तक प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, अधिकांश पुरानी गर्भनिरोधक गोलियों की कीमत 15 से 30 रुपये तक है। हालांकि, इसमें बीमा शामिल नहीं है। ओवर-द-काउंटर गोलियां आमतौर पर सस्ती होती है। लेकिन उनमें बीमा कवर नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed