{"_id":"5c844defbdec2213ea537daa","slug":"business-deal-from-china-will-be-under-us-interests-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हितों के तहत होगा चीन से व्यापार सौदा : डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी हितों के तहत होगा चीन से व्यापार सौदा : डोनाल्ड ट्रंप
Sun, 10 Mar 2019 05:06 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ समझौते को लेकर चल रही वार्ता में आई रुकावट की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार समझौता तभी संभव है जब उन्हें भरोसा हो जाए कि ऐसा करना अमेरिकी हित में है। हालांकि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उन्हें भरोसा है कि चीन के साथ व्यापार समझौता हो जाएगा।
विज्ञापन
दुनिया की ये दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ट्रेड वॉर के संकट में उस समय उलझीं जब ट्रंप ने पिछले साल मार्च में चीन से आयातित इस्पात और एल्युमिनियम पर भारी शुल्क लगा दिया था। इससे यह डर भी सामने आया कि वैश्विक व्यापार युद्ध में यह कदम चिंगारी की तरह काम कर सकता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे भरोसा है कि हल निकलेगा, लेकिन यदि हम अपने देश के लिए बेहतर सौदेबाजी नहीं कर पाते तो मैं इसे नहीं करूंगा। अगर यह अच्छा सौदा नहीं हुआ तो तो मैं यह सौदा हरगिज नहीं करूंगा।’ पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि वे फ्लोरिडा में चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन