फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bus with 16 Indian tourists crashes in Egypt

मिस्र में दो सड़क हादसों में 3 भारतीयों समेत 29 की मौत

Sun, 29 Dec 2019 06:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Dec 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Bus with 16 Indian tourists crashes in Egypt
demo pic

मिस्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा जख्मी हैं। मृतकों में तीन भारतीय पर्यटकों के अलावा मलयेशियाई सैलानी और एक कपड़ा फैक्टरी में करने वाले मजदूर हैं। 13 भारतीय पर्यटक घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पहली घटना में राजधानी काहिरा से 120 किमी दूर घटी। पर्यटकों से भरी दो बसें ऐन सोखना रिसॉर्ट के पास एक ट्रक से टकराकर पलट गईं। इसमें तीन भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। मलयेशिया की दो महिला पर्यटकों की भी इस हादसे में जान चली गई। एक बस ड्राइवर की भी मौत हो गई, जो मिस्र का नागरिक था। इनमें से बस में 16 भारतीय सवार थे। इस हादसे में तकरीबन 24 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं, इनमें 13 भारतीय हैं। पर्यटकों से भरी दोनों बसें हर्गाडा जा रही थीं। घटना की जांच के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना पोर्ट सैद और डेमिएटा के बीच हुई, जहां कपड़ा मजदूरों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इसमें 23 मजदूरों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच थी। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकारी अखबार अल-अहराम ने अपने न्यूज पोर्टल पर इस घटना की जानकारी दी है। मृतकों में एक महिला समेत 22 पुरुष हैं, जो कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

मिस्र में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर हेल्प लाइन नंबर +20-1211299905 और +20-1283487779 शेयर किया है। पोस्ट में लिखा कि दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। जहां पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। भारतीय अधिकारी पीड़ितों के संपर्क में हैं। 

सड़के खस्ताहाल, जाती हैं हजारों जानें

मिस्र में सड़क हादसे आम हैं, क्योंकि सड़कों की दशा काफी खराब है। मिस्र में यातायात नियमों का उल्लंघन भी आम समस्या है। हर साल यहां हजारों लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है। पिछले साल 8480 सड़क हादसे हुए, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 11,098 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed