फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bus overturns in Mississippi USA Vicksburg accident news update in hindi

US: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा; बस पलटने से सात लोगों की मौत, 37 यात्री अस्पताल में भर्ती

Sun, 01 Sep 2024 02:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसिसिपी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसिसिपी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 02:26 AM IST
सार

हाईवे पर मौजूद पुलिस दल के अनुसार, छह यात्रियों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सातवें व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bus overturns in Mississippi USA Vicksburg accident news update in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका में विक्सबर्ग, मिसिसिपी के पूर्व में बोविना के पास राजमार्ग से गुजर रही एक वोल्वो बस पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, दुर्घटना में मारे गए लोगों में 6 और 16 साल के भाई-बहन भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए कम से कम 37 यात्रियों को विक्सबर्ग और जैक्सन के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हाईवे पर मौजूद पुलिस दल के अनुसार, छह यात्रियों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सातवें व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वॉरेन काउंटी के शेरिफ मार्टिन पेस ने कहा, 'जब भी आपके सामने लोग घायल होते हैं या मारे जाते हैं, तो यह दुखद होता है, लेकिन जब आपके सामने ऐसी स्थिति होती है, जहां कई मौतें होती हैं और कई घायल होते हैं, तो यह इसे और भी बदतर बना देता है।'

सीएनएन ने सहयोगी डब्ल्यूएपीटी के हवाले से बताया कि टो ट्रक चालक कीथ एलीसन ने कहा कि बस खाई में गिर गई और कई यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed