{"_id":"63f3291c7d1e3228df00318e","slug":"bus-accident-in-pakistan-s-punjab-province-several-dead-and-injured-as-vehicle-veered-off-road-news-in-hindi-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पंजाब में खाई में गिरी बरातियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत, 60 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पंजाब में खाई में गिरी बरातियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत, 60 घायल
Mon, 20 Feb 2023 01:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:32 PM IST
सार
राहत-बचाव सेवा के अफसर मोहम्मद फारूक ने सोमवार को बताया, “बस पलटने से पहले सामने से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई।“ बस में शादी समारोह से लौट रहे लोग सवार थे।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बरातियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 60 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि यह बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। रविवार देर रात लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर कल्लार कहार साल्ट रेंज क्षेत्र में पलट गई।
राहत-बचाव सेवा के अफसर मोहम्मद फारूक ने सोमवार को बताया, “बस पलटने से पहले सामने से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई।“ बस में शादी समारोह से लौट रहे लोग सवार थे। आपातकालीन बचाव सेवा ‘ रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि ब्रेक के काम बंद कर देने के कारण दुर्घटना हुई। फारूक ने कहा कि मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकाला गया ।
उन्होंने कहा, “घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनमें से 11 की हालत गंभीर है।” उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।