फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Burlesque dancer barred from flight for wearing 'inappropriate' shorts

कम कपड़े पहनने पर हवाई जहाज में नहीं घुसने दी गई मशहूर डांसर

Mon, 30 May 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
Burlesque dancer barred from flight for wearing 'inappropriate' shorts
ये तस्वीर मैकमफिन की दोस्त मौली फेसबुक पर शेयर की है - फोटो : डेलीमेल

मैगी मैकमफिन मशहूर कार्टून डांसर हैं। अमेरिका भर में स्टेज शोज करती हैं। इसी सिलसिले में बीती 18 मई को बोस्टन पहुंची थीं। लेकिन जब बोस्टन से सियाटल जाने के लिए फ्लाइट लेने गईं तो उनके साथ कुछ ऐसी वारदात हुई कि 'ऑनलाइन सनसनी' बन गई।

विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक जेट ब्लू एयरलाइन के क्रू ने ये कहते हुए मैकमफिन को हवाई जहाज में नहीं घुसने दिया कि उन्होंने बहुत छोटे कपड़े पहने हैं। कपड़े बदलने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मजबूरन मैकमफिन को दूसरे टर्मिनल से आपाधापी में कपड़े खरीदकर बदलने पड़े और तब जाकर हवाई जहाज में सफर कर सकीं। मीडिया ने जब इस बारे में मैकमफिन से जानकारी चाही तो उन्होंने भी इस बात की तस्दीक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकमफिन ने बताया कि इस घटना से ठीक पहले उन्हीं कपड़ों में वे न्यूयॉर्क से बोस्टन आई थीं तब किसी ने नहीं रोका था। लेकिन जब बोस्टन से सियाटल जाने लगीं तो उनके साथ एयरलाइन के क्रू ने ऐसा बर्ताव किया।

कार्टून डांसर के साथ हुई घटना को उनकी एक दोस्त मौली ने बदसलूकी करार देते हुए फेसबुक पर तस्वीरें के साथ स्टेटस डाला। पोस्ट में मैकमफिन ने चीते के चित्र वाला जंपर, जांघों तक के मोजे और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। मौली ने अपनी पोस्ट में सेक्सिस्म और महिलाओं की आजादी जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए फेसबुक पर एयरलाइन के बर्ताव की घोर निंदा की है और लोगों से स्टेटस को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की गुहार भी की। 

खबर लिखे जाने तक एक हजार छह सौ अठासी लोगों ने मैकमफिन वाले स्टेटस को शेयर किया था। घटना पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी दीं। किसी ने मैकमफिन को ही कोसा तो किसी ने एयरलाइन को निशाने पर लिया। 

एयरलाइन की गुस्ताखी को ऑनलाइन वायरल होता देख कंपनी ने मैकमफिन को हर्जाना दिया। ये बात मैकमफिन ने ही मीडिया को बताई। वहीं एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की खबर लगी तो मैकमफिन को ससम्मान हर्जाना दिया गया। उन्होंने जो कपड़े खरीदे उसके पैसे दिए गए हैं। लेकिन क्रू मेंबर्स और पायलटों से पूछने पर यही सामने आया है कि मैकमफिन के साथ बदसलूकी नहीं की गई। उनसे बड़ी विनम्रता से पूछा गया था कि अगर दूसरे यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कपड़े बदल सकें तो मेहरबानी होगी। इस पर मैकमफिन ने भी कोई एतराज नहीं जताया था। 

प्रवक्ता ने बताया कि जेट ब्लू एयर लाइन में सफर करने की शर्तों के अनुरूप ही उनसे बर्ताव किया गया, लेकिन फिर भी कंपनी उन्हें हर्जाना देती है और भविष्य में अच्छे बर्ताव का भरोसा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed