फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bullets fired in a park near Arkansas, USA, chaos ensued, many injured News In Hindi

Arkansas Shootout: अमेरिका के अर्कांसस के पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत; लगभग 9 घायल

Mon, 14 Apr 2025 10:14 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 10:14 PM IST
सार

अर्कांसस राज्य के कॉनवे शहर में एक पार्क में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग नौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। कॉनवे पुलिस ने बताया कि भी घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
Bullets fired in a park near Arkansas, USA, chaos ensued, many injured News In Hindi
गोलीबारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जहां अर्कांसस के कॉनवे शहर में एक पार्क में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना कॉनवे शहर के 5वें एवेन्यू पार्क में हुई, जो लिटिल रॉक से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर में है। मामले में कॉनवे पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इस घटना के पीछे कौन था या गोलीबारी क्यों की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-China: तिब्बत मामले में चीन का करारा जवाब, कार्रवाई में शामिल अमेरिकी कर्मचारियों पर लगााया वीजा प्रतिबंध
विज्ञापन


घटना के पास इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद इलाके भर में अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि जहां गोलीबारी हुई, वह पार्क लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है और वहां बच्चों के खेलने के लिए बड़ा प्लेग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट और स्प्लैशपैड भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी और जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IAF: 'हमारे पायलट मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार', GPS खराबी के बावजूद भारतीय वायुसेना ने पूरा किया मिशन

इससे पहले भी हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में अर्कांसस में एक प्राइवेट पार्टी में एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।  इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। इस घटना में फायरिंग करने वाले आरोपी की भी मौत हो गई थी।  ये घटना  अर्कांसस की राजधानी लिटिल रॉक से लगभग एक घंटे की दूरी पर जोन्सबोरो शहर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed