फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force completed the mission despite GPS failure near Mandalay International Airport

IAF: 'पायलट मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार', GPS खराबी के बावजूद म्यांमार में वायुसेना ने पूरा किया मिशन

Mon, 14 Apr 2025 10:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

पिछले महीने म्यांमार में भूकंप राहत सामग्री लेकर जा रहे उसके कुछ विमानों को जीपीएस सिस्टम में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया। आईएएफ ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके दी। 

विज्ञापन
Indian Air Force completed the mission despite GPS failure near Mandalay International Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने म्यांमार के मांडले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास जीपीएस सिस्टम में गड़बड़ी की स्थिति में भी अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। वायुसेना ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। जहां भारतीय वायुसेना ने कहा कि मांडले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा जारी नोटिस (एनओटीएएम) में जीपीएस की खराब उपलब्धता की जानकारी दी गई थी, लेकिन हमारे पायलटों के द्वारा ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी सावधानियां पहले ही ले ली गई थी। 

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बताया कि पिछले महीने म्यांमार में भूकंप राहत सामग्री लेकर जा रहे उसके कुछ विमानों को जीपीएस सिस्टम में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद वायुसेना ने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। आईएएफ ने मामले में यह स्पष्ट किया कि उनके पायलट ऐसी तकनीकी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं और हर मिशन को योजना के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: NAAC की ग्रेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पारदर्शिता को लेकर शिक्षा मंत्रालय और UGC से मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलय समस्याओं से निपटने में सक्षम
अपने ट्वीट में वायुसेना ने आगे कहा कि हमारे पायलट ऐसी जीपीएस की कमी जैसी तकनीकी समस्याओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं और उन्होंने उड़ान की सुरक्षा और मिशन की सफलता दोनों को सुनिश्चित किया। साथ ही वायुसेना ने कहा कि हर मिशन को योजना के अनुसार पूरा किया गया। 



क्या है एनओटीएएम, समझिए
एनओटीएएम- NOTAM (Notice to Airmen) एक अधिसूचना होती है जो पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को उड़ान से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पहले से बता देती है, जैसे मौसम, नेविगेशन सिस्टम में खराबी या हवाई क्षेत्र में बदलाव।

ये भी पढ़ें:- 26/11 Attack: 'मुंबई ही नहीं, दिल्ली भी थी निशाने पर', आरोपी राणा से एनआईए की पूछताछ के बीच कोर्ट की टिपप्णी

म्यांमार में तबाही, भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म
गौरतलब है कि भारत ने 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप के बाद ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री, फील्ड अस्पताल और बचाव दल भेजा। इसमें सी-130जे सुपर हरक्यूलिस और सी-17 ग्लोबमास्टर जैसे बड़े सैन्य विमान शामिल थे। कुल छह विमानों ने राहत सामग्री पहुंचाई, जिनमें से ज्यादातर को GPS सिग्नल में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके वायुसेना ने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed