{"_id":"65f887c4761f93827f0a6182","slug":"bulgaria-president-thanks-to-pm-modi-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulgarian Ship Rescue: बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारतीय नौसेना की हो रही तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bulgarian Ship Rescue: बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारतीय नौसेना की हो रही तारीफ
Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुल्गारिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुल्गारिया
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
सार
बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपहृत बुल्गेरियाई जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों सहित 17 क्रू को बचाने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार
- फोटो : Social Media
विस्तार
बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने अपने देश के अपहृत जहाज और नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताता हूं।
विज्ञापन
"My sincere gratitude to PM Narendra Modi for the brave action of Indian Navy rescuing the hijacked Bulgarian ship “Ruen” and its crew, including 7 Bulgarian citizens," tweets President of Bulgaria Rumen Radev. pic.twitter.com/YoJg3oEfIm
— ANI (@ANI) March 18, 2024
विज्ञापन
इससे पहले रादेव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र में भारतीय नौसेना की कार्रवाई के लिए आभार जताया था। साथ ही बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल ने रविवार को पोस्ट साझा कर भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त किया था। इसका जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि दोस्त इसीलिए होते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, भारतीय नौसेना ने शनिवार को अरब सागर में 40 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद एमवी रुएन को सोमालियाई समुद्री लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराया था। एमवी रुएन का सोमालियाई लुटेरों ने पिछले साल 14 दिसंबर को अपहरण कर लिया था।
जहाज पर तकरीबन 30 से अधिक समुद्री डाकू थे
मामले की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि अपहरण किए गए जहाज एमवी रुएन पर समुद्री डाकुओं की संख्या 30 से अधिक है। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 'समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की। नौसेना ने कहा कि 'इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।