फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Building collapses in Cambodia, death toll rises to 29

कंबोडिया: इमारत ढहने के मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, बचाव कार्य बंद

Sun, 05 Jan 2020 01:28 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 05 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Building collapses in Cambodia, death toll rises to 29
Cambodia building collapse - फोटो : social media

दक्षिणी कंबोडिया में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है और मलबे से अब पीड़ितों को निकालने का काम भी बंद हो गया है। कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारतों के ढहने की घटनाओं में यह ताजा मामला है।

विज्ञापन


कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने बताया कि सात मंजिला होटल के मलबे से 23 लोगों को जिंदा निकाला गया। तटीय केप प्रांत में शुक्रवार दोपहर को एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत ढह गई थी। रविवार को बचावकर्मियों ने मलबे में फंसे एक कुत्ते को भी निकाला।
विज्ञापन


हुन सेन ने कहा कि यह एक और त्रासदी है। उन्होंने मरने वालों के परिजन को 50,000 अमेरिकी डॉलर और घायलों को 20,000 अमेरिकी डॉलर का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ठेकेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इमारत के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव कार्य करीब 40 घंटे तक चला। कई सैनिकों और मजदूरों ने मशीन की मदद से मलबे को हटाया। कोसल नामक एक मजदूर ने शनिवार को कहा कि जब इमारत ढही तब वह, उसकी पत्नी एवं दो अन्य महिलाएं भोजन कर रहे थे। उनके दो अन्य साथी भी इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed