फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buddha Air flight makes emergency landing at Nepal's Tribhuvan International Airport news update

Nepal: बुद्धा एयरलाइन के विमान के इंजन में लगी आग, काठमांडू में कराई गई आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 06 Jan 2025 02:00 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 PM IST
सार

नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान के बाएं इंजन में आग लग गई। इसके बाद उड़ान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन
Buddha Air flight makes emergency landing at Nepal's Tribhuvan International Airport news update
बुद्धा एयरलाइंस का विमान (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान के बाएं इंजन में आग लग गई। इसके बाद काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 76 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी करके इस आपात लैंडिंग के संबंध में जानकारी दी। उसने बताया कि विमान ने वीओआर लैंडिंग की और सुरक्षित हवाईअड्डे पर लौट आया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


चंद्रगड़ी जा रही थी उड़ान
चंद्रगड़ी जा रही उड़ान संख्या बीएचए 953 ने स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही बाएं इंजन में आग लग गई। सुबह सवा 11 बजे इसकी त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीओआर लैंडिग की गई। विमान में सवार सभी 72 यात्री और चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वीओआर लैंडिंग?
वीओआर लैंडिंग पायलट्स द्वारा ग्राउंड-बेस्ड रेडियो स्टेशन जिसे वीओआर (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ऑम्निडायरेक्शनल रेंज) कहा जाता है, से सिग्नल का उपयोग करके हवाई जहाज को नेविगेट करने और लैंड करने का एक तरीका है। इमरजेंसी लैंडिंग का यह तरीका पायलट्स को रनवे के साथ हवाई जहाज को एक सीध में लाने में मदद करता है, जब अंधेरा होने, धुंध या बारिश की वजह से उन्हें रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं पड़ता। 


टीम कर रही विमान की जांच
बुद्धा एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'काठमांडू से भद्रापुर जाने वाली उड़ान संख्या 953 के दाहिने इंजन में तकनीकी समस्या के बाद काठमांडू वापस मोड़ दिया गया। विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सवा 11 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। हमारी तकनीकी टीम वर्तमान में विमान का निरीक्षण कर रही है। यात्रियों को भद्रापुर भेजने के लिए अन्य उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed