फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brutality of Israeli soldiers, injured Palestinian was tied to the bonnet of jeep; paraded around in West Bank

Gaza: इस्राइली सैनिकों की बर्बरता, वेस्ट बैंक में घायल फलस्तीनी को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया

Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, यरूशलम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, यरूशलम Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
सार

इस्राइली सैनिकों ने शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में एक घायल फलस्तीनी व्यक्ति को सैन्य जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस्राइली सेना ने गलती स्वीकार करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Brutality of Israeli soldiers, injured Palestinian was tied to the bonnet of jeep; paraded around in West Bank
युद्ध इलाके की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्ट बैंक में छापे के दौरान इस्राइली सैनिकों की बर्बरता से पूरी दुनिया हतप्रभ रह गई। इस्राइली सैनिकों ने शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में गिरफ्तारी अभियान के दौरान एक घायल फलस्तीनी व्यक्ति को सैन्य जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर इस्राइली सेना ने सैनिकों की गलती स्वीकार की और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में जेनिन निवासी मुजाहिद आजमी को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाते हुए देखा जा सकता है। उसी समय जीप के करीब से दो एंबुलेंस को भी गुजरते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा, हमारे सैनिकों पर गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध घायल हो गया। उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद सैनिकों ने सैन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। यह इस्राइली सेना के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सेना ने कहा कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चिकित्सकों के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, तो बांध दिया जीप परः परिवार

मुजाहिद के परिवार के अनुसार, इस्राइली सेना की तरफ से की जा रही छापेमारी के दौरान वह घायल हो गया था। जब हमने इस्राइली सैनिकों से एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, तो सैनिकों ने मुजाहिद को पकड़ लिया। उन्होंने मुजाहिद को जीप के बोनट पर बांध दिया और साथ ले गए। बता दें कि गाजा युद्ध से पहले से वेस्ट बैंक हिंसाग्रस्त रहा है। यहां आतंकियों की धरपकड़ के लिए अक्सर इस्राइली सेना अभियान चलाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईरान समर्थक हजारों लड़ाके हिजबुल्ला में शामिल होने के लिए तैयारः

पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित समूहों के हजारों लड़ाकों ने इस्राइल के खिलाफ युद्ध के लिए चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला में शामिल होने की पेशकश की है। ईरान समर्थित गुटों के अधिकारियों व पर्यवेक्षकों ने बताया कि लड़ाकों का कहना है कि वे हिज्बुल्ला का साथ देने के लिए लेबनान आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि लेबनान-इस्राइल सीमा पर युद्ध छिड़ता है, तो पूरे क्षेत्र से ईरान समर्थित लड़ाके इसमें शामिल हो जाएंगे। बता दें कि इसी महीने उत्तरी क्षेत्र में स्थिति तब और खराब हो गई थी, जब दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर की मौत हो गई थी। हिज्बुल्ला ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उत्तरी इस्राइल में सैकड़ों रॉकेट दागे थे।


इस्राइल में सरकार विरोधी प्रदर्शन, बंधकों की रिहाई की मांग

इस्राइल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात हजारों लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, लोग देश में फिर से चुनाव व बंधकों की वापसी की मांग कर रहे थे। तेल अवीव के कपलान स्ट्रीट पर इस्राइल के सबसे प्रसिद्ध लेखकों में शुमार डेविड ग्रॉसमैन ने प्रदर्शनकारियों को पढ़ी गई एक कविता में लोगों से सड़कों पर उतरने व अपने देश के लिए लड़ने का आह्वान किया।



नेतन्याहू ने फिर कहा, हथियार आपूर्ति रोक रहा अमेरिका

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल को बताया कि गाजा युद्ध के लिए अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति में नाटकीय गिरावट आई है। यह दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच तनाव को रेखांकित करता है। नेतन्याहू ने बताया कि हथियारों की आपूर्ति में गिरावट चार महीने पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ हथियार छिटपुट रूप से आए हैं, लेकिन अधिकांश गोलाबारूद अभी वहीं हैं। पिछले हफ्ते नेतन्याहू ने अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति में तेजी लाने के प्रयासों के विफल रहने पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि प्रस्ताव लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed