फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brother in law of Hafiz Saeed arrested in Pakistan

आतंक के खिलाफ पाक सरकार की कार्रवाई, हाफिज सईद का साला गिरफ्तार

Wed, 15 May 2019 04:12 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 15 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Brother in law of Hafiz Saeed arrested in Pakistan
हाफिज सईद - फोटो : File Photo

मुंबई आतंकी हमले के मारटरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद का साला पाकिस्तान में गिरफ्तार हो गया है। उसपर पाकिस्तानी सरकार की निंदा करने और नफरत से भरा भाषण देने का आरोप है। 


loader

अब्दुल रहमान मक्की, जमात-उद-दावा के राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विंग का हेड और फलाह-ए-इंसानियत का चेयरमैन है। जियो न्यूज की रिपोर्ट ने आंतरिक मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया है कि सरकार की गैर कानूनी संगठनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान मक्की को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले पर पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की पुलिस का कहना है कि मक्की की गिरफ्तारी मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत की गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनेंशल एक्शन टास्ट फोर्स (एफएटीएफ) के दिशा निर्देशों के तहत सरकार जो कदम उठा रही है, मक्की ने उनकी आलोचना की थी।

सईद पर दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाया था। उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा किया गया था। 

फरवीर में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखना जारी रखा था। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान आतंकी संगठनों जैसे जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा की आर्थिक मदद को रोक पाने में असफल रहा। 

हाल ही में पाकिस्तान ने उन 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनके प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क हैं। जम्मू कश्मीर के पुलावामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि वह किसी भी संगठन को अन्य देशों पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। पाकिस्तान में फलाह-ए-इंसानियत और जमात-उद-दावा भी प्रतिबंधित है। हाल ही में यहां सरकार ने घोषणा कर 30 हजार से अधिक मदरसों को सरकारी नियंत्रण में लाने की बात भी कही है।

हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। भारत के विरुद्ध भी इस संगठन ने कई हमले किए हैं। शुरू में इस संगठन का उद्देश्य अफगानिस्तान से सोवियत सैनिकों को बाहर निकालना था लेकिन बाद में इस संगठन का उद्देश्य कश्मीर को भारत से अलग करना हो गया।

पहले तो ये संगठन अपने किए सभी हमलों की जिम्मेदारी लेता था लेकिन बाद में इसने हमलों की जिम्मेदारी लेना भी बंद कर दिया। ये संगठन बाद में जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन नाम से सक्रिय हो गया। जिससे यह धन जुटाता था। 

इसका मकसद धन जुटाना, नेटवर्क/स्लीपर सेल बनाना और युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed