{"_id":"6255a711d821b23ed1469c6b","slug":"brooklyn-subway-shooting-what-is-the-meaning-of-the-attack-in-brooklyn-amid-russia-ukraine-crisis-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brooklyn Subway Shooting: रूस-यूक्रेन संकट के बीच ब्रूकलिन में हुए हमले के क्या हैं मायने? जानें सबकुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brooklyn Subway Shooting: रूस-यूक्रेन संकट के बीच ब्रूकलिन में हुए हमले के क्या हैं मायने? जानें सबकुछ
Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
सार
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (12 अप्रैल) सुबह एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुतिन- बाइडन-जेलेंस्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में एक बार फिर दहशत का माहौल है। यहां ब्रूकलिन सबवे स्टेशन पर हमला किया गया। हमलावर ने पहले तो स्मोक बम फेंका और बाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ब्रूकलिन में यह हमला उस वक्त हुआ है, जब रूस-यूक्रेन संकट की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। इस हमले के क्या मायने हैं? इससे अमेरिका के रुतबे पर क्या फर्क पड़ेगा? जानते और समझते हैं इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
सबसे पहले समझते हैं पूरा मामला
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (12 अप्रैल) सुबह एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया और भगदड़ मच गई। शहर के अग्निशमन विभाग ने आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन के बीच 47 दिन से चल रहा युद्ध
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिन से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के कीव, मैरियूपोल समेत कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में संकट छाया हुआ है। साथ ही, कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ गई है। वहीं, रूस के कदम रोकने के मकसद से उस पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालांकि, युद्ध पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
क्या हैं इस हमले के मायने?
रणनीतिक जानकार मानते हैं कि रूस-यूक्रेन संकट के बीच ब्रूकलिन में हुए इस हमले से अमेरिका के प्रभाव पर असर जरूर पड़ेगा। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका लगातार रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जब उसके ही घर में हमला हुआ है तो यह संदेश जा सकता है कि अमेरिका अपने ही शहरों को बचाने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा अमेरिका के रक्षा तंत्र और प्रशासनिक प्रणाली पर भी सवाल उठ सकते हैं।