{"_id":"6441fa84fac9da3b25048856","slug":"british-throne-king-charles-heir-prince-william-answers-phone-indian-restaurant-in-birmingham-take-reservation-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prince William: प्रिंस विलियम ने भारतीय रेस्त्रां में फोन पर की ग्राहक से बात, उनके लिए टेबल की बुकिंग भी की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Prince William: प्रिंस विलियम ने भारतीय रेस्त्रां में फोन पर की ग्राहक से बात, उनके लिए टेबल की बुकिंग भी की
Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
सार
रोचक यह भी रहा कि ग्राहक को पता ही नहीं चला कि फोन पर उनकी प्रिंस विलियम से बात हो रही है। उन्होंने फोन करने वाले को अपना नाम तक नहीं बताया।
विज्ञापन
Prince William
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने गुरुवार को शाही यात्रा के दौरान एक अनजान ग्राहक से फोन पर बात की। वाकया बर्मिंघम के एक भारतीय रेस्त्रां का है। यहां उन्होंने एक अनजान ग्राहक का फोन रिसीव किया और टेबल बुकिंग के लिए बात की। यह रेस्त्रां एक परिवार के लोग मिलकर चलाते हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य के ब्रिटेन के राजा, उनकी पत्नी केट मध्य इंग्लैंड में बर्मिंघम की अपनी यात्रा के दौरान एक परिवार की ओर संचालित भारतीय स्ट्रीटरी पहुंचे थे। इस दौरान रेस्त्रां में एक फोन आया। फोन करने वाले ग्राहक को दो लोगों के लिए टेबल बुक करनी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने के बाद प्रिंस विलियम ने रेस्त्रों मालिकों से बात की और बुकिंग की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने टेबल खाली होने की स्थिति को लेकर भी चर्चा की। ग्राहक को एक ट्रेन भी पकड़नी थी, ऐसे में उनके समय के मुताबिक बुकिंग की व्यवस्था के लिए प्रिंस ने रेस्त्रां की बुकिंग लिस्ट को चेक किया। प्रिंस ने बातचीत समाप्त करते हुए पूछा कि बुकिंग किसके नाम पर करनी है? सवा दो बजे मिलते हैं।
विज्ञापन
रोचक यह भी रहा कि ग्राहक को पता ही नहीं चला कि फोन पर उनकी प्रिंस विलियम से बात हो रही है। उन्होंने फोन करने वाले को अपना नाम तक नहीं बताया। इसके बाद विलियम के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा कि उम्मीद है कि हमने इस ग्राहक को सही जगह पर आने पहुंचने में मदद की...! बताया जा रहा है कि प्रिंस ने रेस्त्रां की रसोई में व्यंजन तैयार करने में भी स्टाफ की मदद की।