फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Sikh Property Businessman Plans To Trust For Gurudwaras In Pakistan

ब्रिटिश सिख प्रॉपर्टी कारोबारी ने पाकिस्तान में गुरुद्वाराों के लिये ट्रस्ट की योजना बनाई

Fri, 14 Jun 2019 12:25 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
British Sikh Property Businessman Plans To Trust For Gurudwaras In Pakistan
सांकेतिक तस्वीर
ब्रिटेन में एक सिख प्रॉपर्टी कारोबारी पाकिस्तान में धार्मिक पर्यटन और करतारपुर गलियारे के जरिये परियोजनाओं के संरक्षण के लिये पाकिस्तान में गुरुद्वारों का नया ट्रस्ट तैयार करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


लंदन स्थित बी एंड एस प्रॉपर्टी के संस्थापक पीटर विर्दी ने कहा कि उन्हें अपने विर्दी फाउंडेशन और दुनियाभर के कारोबारियों से ट्रस्ट के लिये करीब 50 करोड़ पाउंड जुटा लेने की उम्मीद है। ट्रस्ट का नाम गुरु नानक के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


विर्दी ने कहा कि सेवा करने का यह मौका पाकर मैं खुद को खुशनसीब मानूंगा। योजना पर काम चल रहा है और आने वाले हफ्तों और महीनों में भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा जिससे योजनाओं को आगे ले जाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सियासी तनाव इसमें बाधा साबित हो सकता है, उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह धार्मिक पहल है और इसका सियासत से कुछ लेना-देना नहीं। यह अहम है कि हम धर्म को राजनीति से न जोड़ें। सिखों के कई प्रमुख धार्मिक स्थल पाकिस्तान में हैं और यह जरूरी है कि उनके संरक्षण के लिये हम साथ आएं।” 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed